अयोध्या: इमामबाड़ा जवाहर अली खां में धूमधाम से ईद-ए-गदीर का हुआ कार्यक्रम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। इमामबाड़ा जवाहर अली खां में धूमधाम से ईद-ए-गदीर का कार्यक्रम हुआ। इमामबाड़ा में जश्ने गदीर महफिल का आयोजन किया गया। जिसमें शहर व बाहर से आए शायरों ने महफिल में मौला की शान में कसीदे पढ़े। इसके बाद सोमवार को सुबह दुगाना मस्जिद में अमाल-ए-गदीर हुआ। रात 8 बजे ईद-ए-गदीर का जुलूस फय्याज की …

अयोध्या। इमामबाड़ा जवाहर अली खां में धूमधाम से ईद-ए-गदीर का कार्यक्रम हुआ। इमामबाड़ा में जश्ने गदीर महफिल का आयोजन किया गया। जिसमें शहर व बाहर से आए शायरों ने महफिल में मौला की शान में कसीदे पढ़े। इसके बाद सोमवार को सुबह दुगाना मस्जिद में अमाल-ए-गदीर हुआ।

रात 8 बजे ईद-ए-गदीर का जुलूस फय्याज की मस्जिद से इमामबाड़ा लाया गया। जुलूस का जगह जगह स्वागत किया गया। इमामबाड़ा में मौलाना हैदर अली ताबिश के मदरसे इमामे हुसैन के बच्चों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इमामबाड़ा मैदान में शहर की अंजुमनों ने स्टाल और मेडिकल कैम्प लगाए। इस मौके पर आतिशबाजी भी की गई।

संयोजक मौलाना नदीम रज़ा ज़ैदी ने बताया कि ईद-ए-ग़दीर ईद-ए-अकबर है। आज के दिन इस्लाम के पैगम्बर मुहम्मद ने अपने चचेरे भाई और दामाद अली इब्ने अबु तालिब को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था।

इस मौके पर नायब इमाम ए जुमा मौलाना जाफ़र , मौलाना मंजर, मौलाना अज़ीम, मौलाना इक़बाल हैदर, ताज़ियादार अध्यक्ष हसन इक़बाल, सचिव मोनू मिर्ज़ा, हामिद जाफ़र मीसम, मुनीर आबिदी, रिज़वान हसनैन,वसी हैदर गुड्डू समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

पढ़ें-अयोध्या: जनाबे अली असगर का झूला जामा मस्जिद से लाया गया इमामबाड़ा

संबंधित समाचार