Video : अंधेरे में जा रही थी बुर्का पहने महिला, अचानक पीछे से आया शख्स और कर दी ये शर्मनाक हरकत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला इस्लामाबाद का है, जहां सड़क पर चल रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बुर्का पहने एक …

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला इस्लामाबाद का है, जहां सड़क पर चल रही एक महिला के साथ छेड़छाड़ की गई। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि बुर्का पहने एक महिला सड़क पर चल रही है। एक व्यक्ति भागकर आता है और अचानक उसे पीछे से जकड़ लेता है। महिला उसे दूर धकेलने की कोशिश करती है, लेकिन सफल नहीं होती। महिला को परेशान करने के बाद वह भाग जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वरिष्ठ पत्रकार हामिद मीर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए ट्वीट किया कि यह तस्वीर सभी मर्दों के लिए एक चुनौती है। हमारी मांओं, बहनों और बेटियों के लिए हमें इस शख्स को ढूंढना होगा और एक मिसाल पेश करनी होगी वरना यही घटना कल आपके घर के सामने होगी। इस्लामाबाद पुलिस ने ट्वीट कर कहा, इस मामले पर पुलिस की टीम काम कर रही है। संबंधित एसएचओ संपर्क में हैं, कार्रवाई की जा ही है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाएं ऑफिस में उत्पीड़न की शिकार होती हैं। महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले एक NGO व्हाइट रिबन पाकिस्तान के अनुसार, 2004 और 2016 के बीच 4,734 महिलाओं को यौन हिंसा का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान सरकार ने ऑफिस में उत्पीड़न के खिलाफ संरक्षण (संशोधन) विधेयक, 2022 पारित किया और 2010 के कानून के कमजोर प्रावधानों में संशोधन किया है।

ये भी पढ़ें : Sri Lanka Crisis : श्रीलंका में महंगाई से हाहाकार, खाने और दवाइयों के बदले सेक्स के लिए मजबूर हो रही महिलाएं

संबंधित समाचार