कानपुर : अब इस मामले में मुख्तार बाबा पर कसा शिकंजा, दर्ज हुआ यह नया मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर हिंसा मामले में फंडिंग के आरोपी मुख्तार बाबा पर एक मुकदमा और दर्ज किया गया है। एसीपी की जांच में यह बात स्पष्ट हुई है कि मुख्तार बाबा ने आठ दुकानों पर कब्जा किया था। जिसे तोड़कर उसने तीन दुकानों में बदल दिया। अन्य पांच दुकानदारों के पुलिस ने बयान दर्ज …

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर हिंसा मामले में फंडिंग के आरोपी मुख्तार बाबा पर एक मुकदमा और दर्ज किया गया है। एसीपी की जांच में यह बात स्पष्ट हुई है कि मुख्तार बाबा ने आठ दुकानों पर कब्जा किया था। जिसे तोड़कर उसने तीन दुकानों में बदल दिया। अन्य पांच दुकानदारों के पुलिस ने बयान दर्ज किए तो यह भी साफ हो गया कि दुकानें जीनत आजमी की ही हैं और वो लोग किरायेदार हैं। इस मामले में मुश्ताक को कई बार नोटिस देकर बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आया, जिसके बाद जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई थी।

एसीपी स्वरूप नगर बृजनारायण सिंह ने बताया जीनत की तहरीर पर मुख्तार बाबा के भाई मुश्ताक, इरफान, सलमान, सुभाष, धनराज, शोएब खान के विरुद्ध आईपीसी की 419 (प्रतिरूपण द्वारा छल करना), 420 (बेईमानी से किसी दूसरे व्यक्ति की बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति में परिवर्तन करना या नष्ट करना), 467 (फर्जी दस्तावेज बनाना), 468 (धोखाधड़ी के प्रयोजन से फर्जी दस्तावेज बनाना) 471 (फर्जी दस्तावेजों को असली के रूप में उपयोग करना) 506 (धमकाने) की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें –लखनऊ : पांच हजार रुपये में बिक गया सिपाही, रिश्वत लेते गिरफ्तार..जानें क्या है मामला

संबंधित समाचार