लखनऊ : पीडब्लूडी तबादला मामले में दो और निलंबित, जानिए और कितनों पर गिरेगी गाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग में तबादलों में हुई अनियमितता को लेकर मंगलवार को फिर कार्रवाई हुई है। इस प्रकरण में प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया गया है। दोनों जेई सेक्शन में तैनात थे। कई अन्य अफसरों की फाइलें सीएम योगी को भेजी गई हैं। बताते चलें कि इससे पहले …

लखनऊ, अमृत विचार। लोक निर्माण विभाग में तबादलों में हुई अनियमितता को लेकर मंगलवार को फिर कार्रवाई हुई है। इस प्रकरण में प्रशासनिक अधिकारी और प्रधान सहायक को निलंबित कर दिया गया है। दोनों जेई सेक्शन में तैनात थे। कई अन्य अफसरों की फाइलें सीएम योगी को भेजी गई हैं।

बताते चलें कि इससे पहले सोमवार को सीएम योगी ने बड़ा एक्शन लेते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद के ओएसडी अनिल कुमार पांडेय को हटा दिया था। उन्हें डेपुटेशन से वापस केंद्र में भेजने का आदेश भी जारी करते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी गई थी।

सीएम योगी के निर्देश पर गठित तीन आईएएस अधिकारियों की जांच कमेटी की सिफारिश के बाद से कार्रवाई हो रही है। जांच रिपोर्ट के बाद मंगलवार को जेई सेक्शन में तैनात प्रशासनिक अधिकारी पंकज दीक्षित और प्रधान सहायक संजय चौरसिया को निलंबित करने का आदेश जारी हुआ। बताया जाता है कि अभी कई अन्य लोगों पर तलवार लटकी है।

इनमें विभागाध्यक्ष, प्रमुख अभियंता परिकल्प और स्टाफ ऑफिसर भी शामिल हैं। स्टाफ ऑफिसर शैलेन्द्र यादव के खिलाफ भी कार्रवाई की फाइल तैयार हो गई है। विभागाध्यक्ष मनोज गुप्ता और प्रमुख अभियंता परिकल्प के खिलाफ कार्रवाई की फाइल सीएम योगी को भेजने की बात भी कही जा रही है।

यह भी पढ़ें –बरेली: तीन जोड़ी ट्रेनों में अब एचएचटी से मिलेगी कंफर्म बर्थ

संबंधित समाचार