बरेली क्लब के पास खुदाई में कटी केबिल, तीन हजार घरों की बिजली गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत हो रही खुदाई से बिजली अधिकारियों के साथ उपभोक्ता भी परेशान हैं। आए दिन शहर में केबिल कट जाने से हजारों घरों की बिजली गुल हो जा रही है। बरेली क्लब के पास सोमवार को मिशन कम्पाउंड की 33 केवी लाइन की 3 बजे केबिल कट जाने से …

बरेली, अमृत विचार। शहर में स्मार्ट सिटी के तहत हो रही खुदाई से बिजली अधिकारियों के साथ उपभोक्ता भी परेशान हैं। आए दिन शहर में केबिल कट जाने से हजारों घरों की बिजली गुल हो जा रही है। बरेली क्लब के पास सोमवार को मिशन कम्पाउंड की 33 केवी लाइन की 3 बजे केबिल कट जाने से करीब तीन हजार घरों की बिजली गुल हो गई।

बिजली विभाग के शिकायत करने के तुरंत बाद स्मार्ट सिटी के अफसरों ने फाल्ट सही कराना शुरू कर दिया। इसके अलावा डेलापीर में छोटी विहार के पास साेमवार को दोपहर डेढ़ बजे के करीब जंफर उड़ गया। इससे उस लाइन से जुड़े आइवीआरआई, डेलापीर, मंडी, स्टेडियम रोड और केके हास्पिटल फीडर प्रभावित रहे। सात हजार घरों में उपभोक्ताओं को बिना बिजली के परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में करीब 10 घंटे तक बिजली कटौती की गई।

वहीं शहर में मंगलवार को किला क्षेत्र में ट्रांसफार्मर में आग लगने से बिजली गुल हो गई। नकटिया में सुबह और दोपहर कई-कई घंटे की बिजली कटौती की गई। इसके अलावा शहर के कुतुबखाना, हरुनगला और सिविल लाइंस समेत सुभाषनगर में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान रहे। एसडीओ सिविल लाइंस विजय कन्नौजिया ने बताया कि केबिल कटने के बाद उसे ठीक करा दिया गया था।

ये भी पढ़ें- बरेली: थल सैनिक शिविर के लिए चयनित हुए एनसीसी कैडेट्स

 

 

संबंधित समाचार