लखनऊ : राजधानी में मिले कोरोना के 54 नए पॉजिटिव मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी में 54 कोरोना संक्रमित मरीज नए मिले हैं, जबकि 101 ने संक्रमण को मात दी है। हालांकि संक्रमितों की संख्या घट रही है। कांटैक्ट ट्रेसिंग और रैंडम सैम्पलिंग के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर मरीजों को चिह्नित किया जा रहा है। मंगलवार को जिले में मिले नए कोरोना संक्रमित …

लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी में 54 कोरोना संक्रमित मरीज नए मिले हैं, जबकि 101 ने संक्रमण को मात दी है। हालांकि संक्रमितों की संख्या घट रही है। कांटैक्ट ट्रेसिंग और रैंडम सैम्पलिंग के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर मरीजों को चिह्नित किया जा रहा है।

मंगलवार को जिले में मिले नए कोरोना संक्रमित में सबसे अधिक रेडक्रास में 12 मरीज मिले हैं। इसके अलावा आलमबाग में 11, चिनहट व इंद्रानगर से नौ-नौ, सिल्वर जुबली से चार, आलमबाग से तीन, सरोजनी नगर से दो, एनके रोड से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें 29 पुरुष व 25 महिला हैं। संक्रमित मरीजों में कांटैक्ट ट्रेसिंग से की गई जांच में छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, बाहर से यात्रा कर राजधानी में आया एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। इन्फ्लुएंजा की बीमारी से 23 और ऑपरेशन से पहले कराई गई जांच में एक मरीज की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई है। वहीं, 101 लोगों ने कोरोना को मात दी है। वर्तमान में 516 संक्रमित मरीज सक्रिय हैं।

सीएमओ डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने बताया कि सभी मरीज आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा सभी की देखभाल के लिए डॉक्टरों की टीम 24 घंटे काम कर रही है। राजधानी में कोरोना संक्रमित की संख्या घट रही है। कांटैक्ट ट्रेसिंग और रैंडम सैम्पलिंग द्वारा कराई जा रही जांच के परिणाम नजर आ रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर मरीजों को चिन्हित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें –बरेली क्लब के पास खुदाई में कटी केबिल, तीन हजार घरों की बिजली गुल

संबंधित समाचार