अयोध्या: सर्पदंश से महिला की मौत, घर में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम ऐमी घाट निवासी 52 वर्षीय विद्यावती पत्नी स्वर्गीय राम नयन की सर्प दंश से मृत्यु हो गई। मृतका के पुत्र इंद्रभान ने बताया कि मां कमरे में सामान लेने गई थी। उस समय कमरे में अंधेरा था। उसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। …

अयोध्या। थाना महाराजगंज क्षेत्र के पुलिस चौकी पूरा बाजार अंतर्गत ग्राम ऐमी घाट निवासी 52 वर्षीय विद्यावती पत्नी स्वर्गीय राम नयन की सर्प दंश से मृत्यु हो गई। मृतका के पुत्र इंद्रभान ने बताया कि मां कमरे में सामान लेने गई थी। उस समय कमरे में अंधेरा था। उसी दौरान सांप ने उन्हें काट लिया। पुत्र ने बताया कि मां ने बाहर आकर इसकी जानकारी दी। उसी के बाद उनकी तबीयत एकाएक बिगड़ने लगी।

उन्हें लेकर मंडलीय चिकित्सालय दर्शननगर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी पूराबाजार राम अवतार मृतका के आवास ऐमीघाट पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका के घर में कोहराम मचा है।

पढ़ें-शाहजहांपुर: जिला जेल के कैदियों में बांटे गए वस्त्र, पुरुषों को पैंट-टी शर्ट तो महिलाओं को मिली साड़ियां

संबंधित समाचार