कानपुर : सिख दंगों के 5 और आरोपी गिरफ्तार
कानपुर, अमृत विचार। 1984 में हुए सिख दंगों की याद आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। शहर में भी दंगों में कई लोग मारे गए थे। इसी मामले में जांच कर रही एसआईटी ने कानपुर में पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। अब तक गिरफ्तार होने वाले आरोपितों की संख्या 29 पहुंच …
कानपुर, अमृत विचार। 1984 में हुए सिख दंगों की याद आज भी लोगों के जेहन में ताजा है। शहर में भी दंगों में कई लोग मारे गए थे। इसी मामले में जांच कर रही एसआईटी ने कानपुर में पांच और आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
अब तक गिरफ्तार होने वाले आरोपितों की संख्या 29 पहुंच गई है। किदवई नगर में तीन सिख रक्षपाल सिंह, भूपेंद्र सिंह और सतवीर सिंह की हत्या कर लूटपाट की गई थी। मंगलवार देर रात एसआईटी टीम ने झांसी, किदवई नगर और गुजैनी में छापेमारी कर आरोपितों को धर-दबोचा। पकड़े गए लोगों में अकबरपुर निवासी श्रीराम उर्फ बग्गड़, यू ब्लॉक निराला नगर के मुस्तकीन, अनिल कुमार पांडेय, जूही लाल कॉलोनी निवासी अब्दुल वाहिद और इरशाद हैं।
यह भी पढ़ें –ISSF World Cup: चांगवन निशानेबाजी विश्व कप में शीर्ष पर रहा भारत, जीते 15 मेडल
