बिजनौर: स्कूली वैन से सड़क पर गिरे चार बच्चे, एक छात्रा की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/हल्दौर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम सोतखेड़ी में स्कूली वैन की खिड़की खुलने से चार बच्चे सड़क पर गिर गए। जिससे सड़क पर सिर लगने से नर्सरी क्लास की छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच शव …

बिजनौर/हल्दौर, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के ग्राम सोतखेड़ी में स्कूली वैन की खिड़की खुलने से चार बच्चे सड़क पर गिर गए। जिससे सड़क पर सिर लगने से नर्सरी क्लास की छात्रा की मौत हो गई, जबकि तीन छात्र-छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच शव पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजने को लेकर परिजनों और पुलिस में नोकझोंक हुई। घटना से गुस्साए अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ रोष व्यक्त किया है।

  • चालक ने मोड़ पर धीमी नहीं वैन की रफ्तार, खिड़की खुलने से हुआ हादसा
  • शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर अभिभावकों और पुलिस के बीच नोकझोंक

पैजनिया नहटौर मार्ग स्थित ग्राम सोतखेड़ी निवासी नदीम की छह वर्षीय पुत्री आयशा जमालपुर के एचएम पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। बुधवार सुबह स्कूल वैन चालक 30 बच्चों को ले जा रहा था, जब वैन गांव सोतखेड़ी के ईंट भट्टे के मोड़ पर पहुंची तो चालक ने वैन की तेज गति धीमी नहीं की। इससे वैन की खिड़की खुल गई और चार बच्चे सड़क पर जा गिरे। हादसे में आयशा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य सतवीर सिंह का कहना है कि अभिभावकों ने अपनी जिम्मेदारी पर वाहन की व्यवस्था कराई है। स्कूल प्रबंधन का वाहन की व्यवस्था से कोई लेना देना नहीं है।

खटारा वाहनों से सफर कर रहे स्कूली बच्चे
क्षेत्र के काफी स्कूलों में पुरानी बसों व मैजिक से स्कूली बच्चों को सफर कराया जा रहा है। अधिकतर वाहनों की फिटनेस भी पूरी नही है। खटारा वाहनों से छात्र-छात्राओं के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है। लेकिन जिम्मेदारों को समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं है।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: दहेज के लिए पीट-पीटकर विवाहिता की हत्या, पांच पर केस दर्ज

संबंधित समाचार