बहराइच: पूर्व ग्राम प्रधान ने बेची खलिहान की जमीन, ग्रामीणों ने कुंआ पर भी कब्जे का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। तहसील क्षेत्र के पकरा देवरिया गांव में स्थित खलिहान की जमीन का पूर्व प्रधान ने बिक्री कर दिया। इसके बाद बिक्री करने वाले लोगों को आवास दिलवा दिया। सभी खलिहान की जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की है। नानपारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पकरा देवरिया में …

बहराइच। तहसील क्षेत्र के पकरा देवरिया गांव में स्थित खलिहान की जमीन का पूर्व प्रधान ने बिक्री कर दिया। इसके बाद बिक्री करने वाले लोगों को आवास दिलवा दिया। सभी खलिहान की जमीन पर मकान बनाकर रह रहे हैं। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने डीएम से की है।

नानपारा तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पकरा देवरिया में गाटा संख्या 59 और 61पर खलिहान की जमीन है। गांव निवासी फूलमती पत्नी गुड्डू, बीरबल पुत्र त्रिभुवन, कमल नारायण समेत अन्य ने जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र को शिकायती पत्र भेजा है। सभी का कहना है कि पूर्व ग्राम प्रधान जैनुल हसन ने गांव निवासी समुदाय विशेष के लोगों को खलिहान की जमीन बेच दी। इसके बाद उन्ही लोगों को आवास दे दिया।

गांव निवासी शरीफ, खलील, चुनमुन, भदेला पुत्र शफी, शमशेर, अलीशेर, यासीन समेत 30 लोगों ने आवास बनवा लिया। साथ ही गांव में स्थित कुंआ की जमीन पर भी कब्जा कर लिया। अब लोगों को जलनिकासी समेत अन्य समस्या हो रही है। सभी ने डीएम से मामले की जांच कराकर कार्यवाई की मांग की है। इस मामले में राजस्व निरीक्षक अरुण कुमार त्रिपाठी का कहना है कि मामले की जांच कराकर कब्जा हटवाया जायेगा।

पढ़ें-बहराइच : ग्राम प्रधान और पूर्व ग्राम प्रधान के मकान पर चला बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन पर कर रखा था कब्जा

संबंधित समाचार