इटावा : नाबालिग ने लिखी खुद के अपहरण की स्क्रिप्ट…जानें फिर क्या हुआ
इटावा । जिस नाबालिग की तलाश में इटावा पुलिस बेचैन थी और उसकी तलाश में इधर-उधर भटक रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे मंगलवार देर रात बरामद कर लिया। बुधवार को एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने इस घटना का अनावरण करते हुए एक चौंका देने वाली हकीकत बयां की। जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। …
इटावा । जिस नाबालिग की तलाश में इटावा पुलिस बेचैन थी और उसकी तलाश में इधर-उधर भटक रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे मंगलवार देर रात बरामद कर लिया। बुधवार को एसएसपी जयप्रकाश सिंह ने इस घटना का अनावरण करते हुए एक चौंका देने वाली हकीकत बयां की। जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे।
पढ़ने-लिखने की उम्र में नाबालिग से अपने अपहरण की झूठी कहानी बनाई थी। सख्ती से पूछताछ करने के बाद उसने सच्चाई बताई। नाबालिग ने बताया कि वह बाहर घूमने चाहता था। जिसने अपने ताऊ को कॉलकर रुपयों की मांग की। अगर वह अपने पिता को कॉल करता तो वह आवाज पहचान लेते। पकड़े जाने के डर से नाबालिग ने अपने शरीर पर चोट के निशान बनाए। इसके बाद वह चकनगर रोड पर जाकर लेट गया। इसके बाद पुलिस ने उसे घर पहुंचाया।
चकरनगर थानाक्षेत्र के रम्मपुरा गांव निवासी राजेश सिंह यादव डेयरी संचालक हैं। उनका बेटा एक प्राइवेट स्कूल में दसवीं का छात्र हैं। बता दें कि मंगलवार दोपहर करीब ढ़ाई बजे वह घर से कोचिंग गया था। दोपहर तीन बजे छात्र के मोबाइल से नोएडा में नौकरी करने वाले ताऊ प्रेम सिंह की कॉल आई।
बता दें कि कॉल करने वाले शख्स ने छात्र के अपहरण की जानकारी देते हुए एक लाख रूपये की फिरौती मांगी। इसके बाद कॉल कट दिया। इसके बाद परिजनों ने फिरौती मांगने वाले को दोबारा कॉल की लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। जिसके बाद परिजनों ने चकरनगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। सीओ चकरनगर राकेश वशिष्ठ के मुताबिक, छात्र की खोजबीन के लिए सर्विलांस की मदद ली गई। मंगलवार देर रात वह पुलिस को राजपुरा रोड पर घायल हालत में मिला। पड़ताल के दौरान उसने पुलिस को सच्चाई बताई।
यह भी पढ़ें- बिजनौर: पिता की डांट से बचने को बच्चे ने बनाई अपहरण की कहानी
