अलीगढ़ : लव-जिहाद पर बजरंगदल ने काटा हंगामा…जानें क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। जिले में लव-जिहाद की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक होटल का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि शहर के एक होटल में बुलंदशहर से आया हुआ प्रेमी युगल ठहरा है। जिसमें युवक विशेष समुदाय का है। जबकि लड़की हिंदू है। वह लड़की को …

अलीगढ़। जिले में लव-जिहाद की सूचना पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक होटल का घेराव कर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें जानकारी मिली है कि शहर के एक होटल में बुलंदशहर से आया हुआ प्रेमी युगल ठहरा है। जिसमें युवक विशेष समुदाय का है। जबकि लड़की हिंदू है। वह लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर आया है।

इसके बाद कार्यकर्ता ओयो द्वारा संचालित जेबी पैलेस होटल पहुंचे और होटल संचालक से प्रेमी-युगल का ब्यौरा मांगा तो वह कार्यकर्ताओं से भिड़ गया। हंगामे की सूचना पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। सीओ सिटी अशोक कुमार ने होटल की छानबीन की। हर एक कमरे में तलाशी ली गई लेकिन मौके से कोई भी नहीं मिला।

इस पर कार्यकर्ताओं का आरोप है कि होटल के पीछे एक दरवाजा है। होटल संचालक ने दोनों को वहां से भगा दिया है। आरोप है कि ओयो होटल के नाम पर अक्सर लड़के-लड़कियां आते हैं। इससे क्षेत्र का नाम बदनाम हो रहा है। जिसका बुरा असर लोगों की मनोदशा पर भी पड़ रहा है। इस दौरान पूर्व मेयर शकुंतला भारती भी मौजूद रहीं।

इस सम्बन्ध में सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि होटल में एक विशेष समुदाय का युवक हिंदू लड़की के साथ होटल में ठहरा है। मौके पर कोई भी हाथ नहीं लगा। होटल संचालक ने मारपीट करने का प्रयास किया है। लिहाजा उस पर शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ेंगोंडा : पहचान छुपा कर युवती से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा दारोगा, लव जिहाद का है मामला

संबंधित समाचार