मंत्री के बाद भाजपा MLA बंबा लाल दिवाकर के अपमान का पत्र वायरल, कहा- अफसर फोन नहीं उठा रहे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राज्य मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और दलित विधायक के अपमान का पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि इस पत्र की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। इस पत्र के वायरल होने के बाद भाजपा दलित विधायकों के उत्पीड़न को लेकर …

लखनऊ। राज्य मंत्री दिनेश खटीक के इस्तीफे का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि एक और दलित विधायक के अपमान का पत्र सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि इस पत्र की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है। इस पत्र के वायरल होने के बाद भाजपा दलित विधायकों के उत्पीड़न को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गई है। उन्नाव जिले की सफीपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से विधायक बंबा लाल दिवाकर के वायरल पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया है कि अधिकारी उनसे असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं।

विधायक बंबा लाल दिवाकर ने अधिशासी अभियंता अवनीश चंद्र अनुरागी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनको अपमानित किया है। इस बात की शिकायत विधायक ने जिलाधिकारी उन्नाव को पत्र दिखकर की है और इसी पत्र में अपमान करने का उल्लेख किया है। पत्र गत 18 जुलाई का है। ऐसे में विपक्ष भाजपा को दलित विधायक और मंत्री का अपमान कराने के मामले में निशाने पर ले रहा है। कहा जा रहा कि जब विधायक और मंत्री अपना सम्मान नहीं बचा पा रहे हैं तो समाज का सम्मान कैसे सुरक्षित रखेंगे।

पढ़ें-हरदोई: धक्के मार कर बहू को घर से निकाला ! पुलिस ने दर्ज किया मामला

संबंधित समाचार