गौतम बुद्ध नगर: मदहोश हालत में दो भाइयों ने की महिला के साथ दरिंदगी, देते थे इस बात की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर में महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता ने बताया कि दो युवकों ने पहले उसे पानी में मिलाकर नशीला पदार्थ पिलाया फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। साथ ही महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया और …

गौतम बुद्ध नगर। यूपी के गौतम बुद्ध नगर में महिला के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़िता ने बताया कि दो युवकों ने पहले उसे पानी में मिलाकर नशीला पदार्थ पिलाया फिर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। साथ ही महिला का अश्लील वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी भी दे रहे थे। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई हैं।

गैंगरेप के मामले को लेकर पीड़िता महिला की शिकायत दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मामले का खुलासा करते हुए पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे अश्लील वीडियो वायरल करने को लेकर लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है। बता दें कि गैंगरेप की यह घटना 24 अप्रैल की है।

मामले को लेकर महिला ने बताया कि पहले उसे गांव में एक कमरे में उसे नशीला पदार्थ पिलाया, फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी से परेशान होकर महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों से की और थाने में शिकायत दर्ज कराई। इस घटना के बाद से ही पीड़िता सदमे में है।

शिकायत दर्ज होते ही पुलिस एक्शन में आ गई और पुलिस ने मामला की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल भी करवाया जा रहा है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है की गंभीरता से जांच की जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस का कहना हैं कि फिलहाल दोनों आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं।

पढ़ें-लखनऊ : कोल्डड्रिंक में नशा देकर किशोरी से गैंगरेप…पढ़ें पूरा मामला

संबंधित समाचार