अयोध्या: RTO ऑफिस में पहले चढ़ावा चढ़ाओ फिर काम कराओ! भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम को भेजी शिकायत
अयोध्या। प्रदेश सरकार सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर तमाम कोशिशें कर रही हैं, लेकिन उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण आरटीओ कार्यालय अयोध्या के फिटनेस अनुभाग में तैनात एक लिपिक की करतूतों से दिखाई पड़ रहा है, जिसकी वीडियो भी …
अयोध्या। प्रदेश सरकार सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार के खात्मे को लेकर तमाम कोशिशें कर रही हैं, लेकिन उप संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण आरटीओ कार्यालय अयोध्या के फिटनेस अनुभाग में तैनात एक लिपिक की करतूतों से दिखाई पड़ रहा है, जिसकी वीडियो भी वायरल हो चुकी है। बीकापुर निवासी एक वाहन स्वामी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सुविधा शुल्क न दिए जाने के चलते वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट न जारी किए जाने का आरोप लगाया है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र निवासी वाहन स्वामी श्री नाथ जायसवाल ने मुख्यमंत्री को प्रेषित शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि वह अपने वाहन की आरटीओ कार्यालय में फिटनेस सर्टिफिकेट की ऑनलाइन फीस जमा कराने के उपरांत परमिट अनुभाग पहुंचा था, जहां वह कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के बाद पूरे दिन अधिकारियों के पास दौड़ता रहा, लेकिन उसके वाहन का फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं जारी किया गया। इसका कारण उसके द्वारा सुविधा शुल्क नहीं दिया जाना रहा।
पीड़ित वाहन स्वामी का आरोप है कि शाम लगभग 5 बजे आए एक वाहन से सुविधा शुल्क लेकर उसका सर्टिफिकेट तत्काल जारी कर दिया गया, जिसका साक्ष्य भी उसके पास वीडियो रिकॉर्डिंग के रूप में मौजूद है। पीड़ित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई शिकायत प्रणाली पर ऑनलाइन शिकायत करते हुए आरोपी आरटीओ कार्यालय कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की गुहार लगाई है।
पढ़ें-रायबरेली: स्टाफ नर्स समेत दो महिलाओं ने लगाई फांसी, कमरे से मिला सुसाइड नोट
