बरेली: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने किया प्रदर्शन, मुख्य सेविका भर्ती को लेकर सौंपा ज्ञापन
बरेली,अमृत विचार। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भारी संख्या में कलक्ट्रेट पहुँच कर प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोशिएशन की जिला अध्यक्ष ओमवती गंगवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्य सेविका की सीधी …
बरेली,अमृत विचार। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों ने भारी संख्या में कलक्ट्रेट पहुँच कर प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। उसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका वेलफेयर एसोशिएशन की जिला अध्यक्ष ओमवती गंगवार ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्य सेविका की सीधी भर्ती निकाली है।
सरकार उसमें सबसे पहले आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका व सहायिका के पद पर 50 फीसदी वरीयता दे। आईसीडीएस में 50 फीसदी प्रमोशन का प्रावधान है। साथ ही दस वर्ष सेवा के वाद स्नातक कार्यकत्री प्रमोशन के लिए पात्र हैं। लेकिन अभी तक किसी को भी प्रमोशन नहीं दिया गया। इस मौके पर विनीता पटेल, उर्मिला, भाषा शेरवानी, रेखा, आशा, आदि मौजूद रहीं।
यह भी पढ़ें- बरेली: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट अब खुद जेल में लगाई फांसी
