बहराइच: कमीशन के चक्कर में ब्लॉक कार्यालय से हुआ खेल, एक माह पूर्व गिरी थी बाउंड्रीवाल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शिवपुर विकास खंड के रामपुर धोबियाहार में बने राजकीय इंटर कालेज की बाउंड्रीवाल 21 मई को गिर गई थी। सीडीओ की गठित टीम ने मौके का मुआयना कर भुगतान रोकने का निर्देश दे दिया। इसके बाद भी ब्लॉक से भुगतान कर दिया। अब खंड विकास अधिकारी इधर उधर झांक रहे हैं। शिवपुर विकास खंड …

बहराइच। शिवपुर विकास खंड के रामपुर धोबियाहार में बने राजकीय इंटर कालेज की बाउंड्रीवाल 21 मई को गिर गई थी। सीडीओ की गठित टीम ने मौके का मुआयना कर भुगतान रोकने का निर्देश दे दिया। इसके बाद भी ब्लॉक से भुगतान कर दिया। अब खंड विकास अधिकारी इधर उधर झांक रहे हैं। शिवपुर विकास खंड के ग्राम रामपुर धोबियाहार गांव में राजकीय हाई स्कूल बना हुआ है।हाई स्कूल के बाउंड्रीवाल का निर्माण अप्रैल माह में हुआ था। जिस पर लाखों रुपए का खर्च आया था। बारिश और तेज आंधी में 21 जून को विद्यालय की बाउंड्रीवाल गिर गई थी।

मामले की जानकारी होने पर मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मामले की जांच कराई। इसके बाद सीडीओ ने भुगतान रोक दिया। साथ ही बाउंड्रीवाल बनाने के बाद ही भुगतान करने के निर्देश दिए। लेकिन चार दिन पूर्व ब्लाक से 11.20 लाख का भुगतान कर दिया गया। अभी तक बाउंड्रीवाल भी नहीं बना है।।इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं अब मामले का खुलासा होने के बाद खंड विकास अधिकारी शिवपुर जवाब देने से कतरा रहे हैं। ब्लॉक के कर्मचारी ने बताया कि एक ग्राम विकास अधिकारी ने कमीशन के चक्कर में तबादले से पूर्व भुगतान करवा दिया है।

पढ़ें-लखनऊ : आकाशीय बिजली गिरने से 12 की मौत, सीएम योगी ने की मुआवजे की घोषणा 

संबंधित समाचार