आजमगढ़ : धर्म बदलकर शादी करने वाली युवती ने छोड़ा ससुराल, जताया है जान का खतरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में बीते दिनों धर्म बदलकर कर शादी करने वाली मुस्लिम युवती मोमिन खातून ने अपना ससुराल छोड़ दिया है। उसने अब अपने रिश्तेदार के घर शरण ली है। बताया जा रहा है कि नव दंपत्ति शादी के दस्तावेज तैयार होने तक घर से दूर रहेंगे। दरअसल, मोमिन और सूरज को एक …

आजमगढ़, अमृत विचार। जिले में बीते दिनों धर्म बदलकर कर शादी करने वाली मुस्लिम युवती मोमिन खातून ने अपना ससुराल छोड़ दिया है। उसने अब अपने रिश्तेदार के घर शरण ली है। बताया जा रहा है कि नव दंपत्ति शादी के दस्तावेज तैयार होने तक घर से दूर रहेंगे।

दरअसल, मोमिन और सूरज को एक दूजे से अलग होने का डर सता रहा है। इसीलिए सूरज ने अपनी पत्नी के साथ अपने बुआ के घर में शरण ले लिया है। बताते चलें पूरा मामला अतरौलिया थाना क्षेत्र के खानपुर फतेह गांवका है। इससे पहले मुस्लिम युवती मोमिन खातून ने अपने परिजनों से जान का खतरा बताया है, वहीं शादी करने वाले हिंदू युवक सूरज ने भी खुद की जान पर खतरे की आशंका जताई है।

हालांकि, इस मामले में उसने पुलिस में शिकायत नहीं दर्ज कराई है। फिर भी एहतियात के तौर पर उसके घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें –भाजपा की कैद से मुक्त होकर 2024 में जनता की सरकार लायें : ममता 

संबंधित समाचार