शाहजहांपुर: विभिन्न समस्याओं पर किसानों ने किया प्रदर्शन, लगाए नारे
शाहजहांपुर, अमृत विचार। बिजली, सिंचाई सहित कई समस्याओं को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैट ग्रुप के तमाम किसान गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में धरने पर बैठे गए। किसानों ने प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। बिजली, सिंचाई सहित कई समस्याओं को लेकर गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैट ग्रुप के तमाम किसान गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में धरने पर बैठे गए। किसानों ने प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट आशीष कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
भाकियू जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह ने कहा कि जनपद के किसानों के आगे कई बड़ी समस्साएं हैं, जिनको अनदेखा किया जा रहा है। कई बार ज्ञापन के माध्यम से मांग की, पर जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दियाा बिजली कटौती से किसान परेशान हैं। लो बोल्टेज, 33 /केबी की जर्जर तार जो कि आए दिन टुट जाते हैं। पुवायां फीडर की एक लाइन एग्रीकल्चर कर दी गई हैं, जिस पर मात्र 10 घंटे ही लाईट मिलती है, जिससे किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती।
पुवायां फीडर पर एग्रीकल्चर पर रात में दो फेस बिजली दिलवाई जाए। बंड़ा उपकेंद्र पर कई गांव के ट्रांसफार्मर फूकें हुए हैं, उन्हें जल्द बनवाया जाए। बजाज चीनी मिल मकसूदापुर पर किसानों का करोड़ों रूपया बकाया है, जिस कारण किसान धान की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। किसान छुट्टा पशुओं से परेशान है, जिनकी स्थाई व्यवस्था कराई जाए। तिलहर निजामगंज मोहल्ले के एक तालाब का पानी का निकास न होने से कई घरों में पानी भर जाता है। ब्लाक खुदागंज में नहर की सफाई कराई जाए, जिससे किसान अपनी फसल की सिंचाई कर सकें।
यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: ई-रिक्शा से गिरी महिला की डीसीएम की चपेट में आने से मौत
