संभल: परीक्षा से रोकने पर बीकॉम के छात्रों का कॉलेज में हंगामा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल/चंदौसी, अमृत विचार। एसएम कॉलेज में बीकॉम की परीक्षा के दौरान एक छात्र बाहर पैन लेने चला गया। बाद में परीक्षक ने उसे परीक्षा कक्ष में नहीं घुसने दिया। छात्र ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया। इसको लेकर कॉलेज में छात्रों ने हंगामा किया। इसके बाद मामला कोतवाली में पहुंच गया। हालांकि छात्र के …

संभल/चंदौसी, अमृत विचार। एसएम कॉलेज में बीकॉम की परीक्षा के दौरान एक छात्र बाहर पैन लेने चला गया। बाद में परीक्षक ने उसे परीक्षा कक्ष में नहीं घुसने दिया। छात्र ने शिक्षक पर मारपीट का आरोप लगाया। इसको लेकर कॉलेज में छात्रों ने हंगामा किया। इसके बाद मामला कोतवाली में पहुंच गया। हालांकि छात्र के पिता के आने के बाद समझौता हो गया।

गुरुवार को दूसरी पाली में बीकॉम द्वितीय वर्ष की परीक्षा थी। कालेज की कक्ष में एक छात्र परीक्षा दे रहा था। परीक्षा के दौरान उसना पैन चलना बंद हो गया। छात्र के अनुसार, उसने पैन खराब होने के बारे में कक्ष निरीक्षक को बताया और पैन उपलब्ध कराने को कहा। कक्ष निरीक्षक के इनकार करने पर वह पैन लेने बाहर चला गया। करीब 20 मिनट बाद छात्र बाहर से लौटा तो कक्ष निरीक्षक ने परीक्षा कक्ष में आने से मना कर दिया। कक्ष निरीक्षक का कहना था कि विश्व विद्यालय नियमानुसार, परीक्षा शुरू होने के बाद कोई भी परीक्षार्थी बाहर नहीं जा सकता है। इसको लेकर छात्र कक्ष निरीक्षक में नोकझोक होने लगी।

इस दौरान कॉलेज के अन्य शिक्षक वहां आ गए और उसे धक्का देकर बाहर कर दिया, जबकि छात्र का आरोप है कि उसके साथ मारपीट की गई। छात्र परीक्षा कक्ष से बाहर चला आया। जहां कुछ छात्र खड़े थे, उनको सारी बात बताई तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। कॉलेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। सूचना मिलने पर कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश गुप्ता पुलिस बल के साथ कॉलेज पहुंच गए।

उन्होंने सारी जानकारी ली और परीक्षार्थी समेत दो अन्य छात्रों कोतवाली ले आए। इस दौरान कालेज के दो शिक्षक भी पहुंच गए। जहां दोनों पक्षों से जानकारी ली गई। परीक्षार्थी के पिता को भी जानकारी दी गई और कोतवाली आने के लिए कहा गया। दोपहर बाद परीक्षार्थी के पिता कोतवाली पहुंचे। कालेज के शिक्षकों को भी बुला लिया गया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

एक दिन पहले भी छात्रों ने किया था हंगामा
एक दिन पहले बुधवार को भी छात्रों ने कॉलेज परिसर में हंगामा किया था। कॉलेज में द्वितीय पारी में बीकॉम द्वितीय वर्ष का पेपर था। जैसे ही परीक्षा शुरू हुई तो यह कहकर परीक्षा निरस्त कर दी गई थी कि विश्वविद्यालय का आदेश है। इसके बाद परीक्षार्थियों से उत्तर पुस्तिका व प्रश्न पत्र वापस ले लिया गया था। इसके बाद सभी छात्र बाहर आ गए और हंगामा शुरु कर दिया था। गुरुवार को एक बार फिर कालेज में हंगामा किया गया।

अनुशासनहीन होते जा रहे है छात्र व छात्राएं
आज कल के विद्यार्थियों को गुरुजनों की नाराजगी भी बर्दाश्त नहीं है। इसीलिए छात्र आए दिन गुरुजनों से अभद्रता करते हैं और कॉलेज परिसर में हंगामा खड़ा कर देते हैं। बीएमजी इंटर कॉलेज में बुधवार को कक्षा दस की एक छात्रा ने शिक्षिका के साथ हाथापाई की थी। शिक्षिका ने आरोपी छात्रा के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी थी। हालांकि दूसरे दिन छात्र परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और गलती मानी, लेकिन शिक्षिका ने कॉलेज में प्रार्थना के दौरान गलती मानने को कहा। उनका कहना था कि छात्रा ने स्कूल में सार्वजनिक तौर पर मेरे साथ हाथापाई की है। इसके बाद छात्रा परिजनों व एक महिला एसआई के साथ कोतवाली पहुंची और प्रार्थना सभा के दौरान गलती मानी।

ये भी पढ़ें:- बिजनौर: कार्य योजना समयपूर्वक अपलोड न करने पर तीन खंड विकास अधिकारियों का रोका वेतन

संबंधित समाचार