मायावती ने द्रौपदी मुर्मू को दी जीत का बधाई, बोलीं- बोलीं- वह देश की सफल राष्ट्रपति साबित होंगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे एक कुशल और सफल राष्ट्रपति साबित होंगी। मायावती ने गुरूवार शाम ट्वीट किया “शोषित व अति-पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए …

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित होने पर बधाई दी है और उम्मीद जताई है कि वे एक कुशल और सफल राष्ट्रपति साबित होंगी। मायावती ने गुरूवार शाम ट्वीट किया “शोषित व अति-पिछड़े आदिवासी समाज की महिला द्रौपदी मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में भारी मतों से आज निर्वाचित होने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं ढेरों शुभकामनाएं। वे एक कुशल व सफल राष्ट्रपति साबित होंगी, ऐसी देश को उम्मीद।”

उन्होंने कहा “देश में एसटी वर्ग की पहली महिला राष्ट्रपति उम्मीदवार होने के नाते बीएसपी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उनको अपना समर्थन व वोट दिया। अब सरकार संविधान की सही मंशा के हिसाब से उनके उत्तरदायित्वों को निभाने में उन्हें सहयोग करे ताकि जन अपेक्षा पूरी हो व देश का मान-सम्मान भरपूर बढ़े।”

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: द्रौपदी मुर्मू की जीत पर भाजपा ने ढोल-नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा निकालकर दी बधाई

संबंधित समाचार