बरेली: मंडलायुक्त ने कोहाड़ापीर पुलिस चौकी के पास पुल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
बरेली, अमृत विचार। स्मार्टसिटी के तहत बन रहे कोहाड़ापीर- कुतुबखाना पुल का गुरुवार को मंडलायुक्त सेल्वाकुमारी जे ने निरीक्षण किया। इस दौरान सेतु निगम के अफसर भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने मंडलायुक्त को पुल निर्माण की जानकारी दी। मंडलायुक्त अपरान्ह लगभग तीन बजे सेतु निगम के डीपीएम के साथ मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने …
बरेली, अमृत विचार। स्मार्टसिटी के तहत बन रहे कोहाड़ापीर- कुतुबखाना पुल का गुरुवार को मंडलायुक्त सेल्वाकुमारी जे ने निरीक्षण किया। इस दौरान सेतु निगम के अफसर भी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने मंडलायुक्त को पुल निर्माण की जानकारी दी। मंडलायुक्त अपरान्ह लगभग तीन बजे सेतु निगम के डीपीएम के साथ मौके पर पहुंची। वहां पहुंचकर उन्होंने देखा कि कोहाड़ापीर पुलिस चौकी के पास पुल निर्माण के लिए बोरिंग का काम किया जा रहा है।
मजदूरों को काम करते देखने के बाद उन्होंने निर्माण स्थल के आसपास लगी बैरिकेडिंग को देखा। सेतु निगम के अफसरों ने उन्हें बताया कि पुल के आगे से निर्माण शुरू होगा। मंडलायुक्त ने कुतुबखाना पुल की पूरी डिटेल ली और शीघ्र काम करने के निर्देश दिए। बता दें कि कुतुबखाना पुल निरस्त कराने को लेकर व्यापारी आंदोलन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बरेली: आजादी के अमृत महोत्सव पर दवा व्यापारी लगाएंगे तिरंगा
