बच्चों के लंच बॉक्स में पैक करें हेल्दी और टेस्टी फ्रूट सैंडविच, झटपट कर सकते हैं तैयार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बच्चों के लंच में क्या पैक करें यह हर पैरेट्स को बहुत कंफ्यूज करता हैं क्योंकि सभी चाहते हैं कि अपने बच्चे के लंच बाक्स में हैल्थी और टेस्टी फूड़ पैक करें। जिससे बच्चे भी चाव से खा सकें। तो आप भी फ्रूट सैंडविच का ऑपशन चुन सकते हैं। फ्रूट सैंडविच स्वादिष्ट होने के साथ-साथ …

बच्चों के लंच में क्या पैक करें यह हर पैरेट्स को बहुत कंफ्यूज करता हैं क्योंकि सभी चाहते हैं कि अपने बच्चे के लंच बाक्स में हैल्थी और टेस्टी फूड़ पैक करें। जिससे बच्चे भी चाव से खा सकें। तो आप भी फ्रूट सैंडविच का ऑपशन चुन सकते हैं।

फ्रूट सैंडविच स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बच्चों के लिए हेल्दी भी हो सकता है, इसे आप स्कूल टाइम के लिए लंच में बहुत ही आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं। इस सैंडविच की खास बात यह है कि इसे तैयार करने में आपको अधिक समय नहीं लगता है। साथ ही यह पोषण से भरपूर होता है। तो आइए जानते हैं फ्रूट सैंडविच बनाने की रेसिपी।

फ्रूट सैंडविच बनाने की रेसिपी

आवश्यक सामग्री

  • ब्रेड स्लाइस – 5
  • कप अंगूर – 10-12
  • आम कटा – 1/2
  • सेब कटा – 1/2 कप
  • मलाई – 3 टेबलस्पून
  • जैम – 3-4 प्रकार के
  • जरुरत के अनुसार अखरोट पाउडर

फ्रूट सैंडविच की विधि

बच्चों के लिए फ्रूट सैंडविच बनाने के लिए सबसे पहले ब्रेड स्लाइस लें। इसके बाद इन स्लाइस के किनारों को काट लें। अब आम, सेब और अन्य फलों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद सभी फलों को एक बाउल में रखें। इसी तरह 4 प्रकार के जैम को भी अलग-अलग छोटी कटोरियों में रखें। अब ब्रेड का स्लाइस लें।

इसके ऊपर मलाई डालकर चारों ओर अच्छी तरह से फैलाएं। अब इसमें एक ब्रेड लगाकर फ्रूड्स डालें। ब्रेड के ऊपर जैम लगाएं। फिर इसके ऊपर फ्रूट डालें। इसी तरह अलग-अलग फ्लेवर के जैम की लेयर बनाएं और उसपर ब्रेड लगाएं। बच्चों के लिए फ्रूड सैंडविच तैयार है। ध्यान रखें कि सभी लेयर के ऊपर आपको अखरोट का पाउडर का छिड़काव करना है। अब फ्रूट सैंडविच तैयार है अब इसे आप टिफिन में पैक कर सकते हैं।

पढ़ें-मानसून में जरूर घूमें भारत की यह जगहें, आएगा जबरदस्त मजा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात