ऐसे हैं यह सीनियर आईएएस अफसर, जिनसे पीएमओ भी हैं नाराज…जानें कौन हैं ये

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी के सीनियर आईएएस अफसर अमित मोहन प्रसाद की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आईएएस अफसर पर जांच बैठाई गई है और कार्रवाई के लिए लिखा गया है। बता दें अमित मोहन प्रसाद की पीएम नरेंद्र मोदी से शिकायत करने पर कार्रवाई की गई। वह यूपी के सीनियर …

लखनऊ। यूपी के सीनियर आईएएस अफसर अमित मोहन प्रसाद की मुश्किलें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आईएएस अफसर पर जांच बैठाई गई है और कार्रवाई के लिए लिखा गया है। बता दें अमित मोहन प्रसाद की पीएम नरेंद्र मोदी से शिकायत करने पर कार्रवाई की गई।

वह यूपी के सीनियर अफसर है। हाल ही में 1989 बैच के आईएएस अमित मोहन प्रसाद को स्वास्थ्य विभाग में अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गइ्र थी। उनके खिलाफ जांच के आदेश के बाद उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का पत्र सुर्खियों में छा गया। बता दें कि उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी सीनियर अफसर के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ था। उनका विवाद पिछले काफी समय से चर्चा में बना हुआ है।

आपको बता दें कि प्रदेश सरकार में अमित मोहन प्रसाद स्वास्थ्य महकमें में अपर मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। जिस वजह से उनका रसूख उनके ओहदे से बड़ा है। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का पत्र लीक होने के बाद भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान राजधानी में इंतजामों को लेकर बृजेश पाठक ने सवाल खड़े किए थे।

पिछले दिनों स्वास्थ्य महकमें में तबादलों को लेकर वह एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। इस उप-मुख्यमंत्री लगातार सवाल दागते रहे। लिहाजा प्रदेश सरकार पर भी कार्रवाई का दबाव बनने लगा था। पीएमओ में की गई शिकायत के बाद अब कार्रवाई होनी तय मानी जा रही है। बता दें कि इस मामले में निजी संस्था की ओर से पीएमओ में शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

स्वास्थ्य महकमें के अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर विभिन्न प्रकार की सेवाएं मुहैया करने वाली एजेंसी ने शिकायत देते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं कि उनके स्तर पर किए गए कार्यो का भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा ट्रांसफर-पोस्टिंग में धांधली का आरोप लगाया है। बीते 27 जून को आर क्यूब ग्रुप ऑफ कंपनीज के महेश चंद्र श्रीवास्तव ने पीएमओ में शिकायती पत्र दिया था।

यह भी पढ़ें- अपर मुख्य सचिव अमित मोहन ने किया बलरामपुर अस्पताल का दौरा, इंफेक्शियस डिजीज वार्ड बनाने का दिया निर्देश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा