अयोध्या: हादसे को दावत दे रहा सूखा व जर्जर पेड़, वन विभाग नहीं दे रहा है ध्यान
अयोध्या/पूराबाजार। वन विभाग के मया रेंज स्थित जमूरतगंज बिल्हार घाट मार्ग पर हनुमत नगर बाजार में सूखे व जर्जर पेड़ को कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र देने के महीनों बाद भी विभाग ने ध्यान नहीं दिया। यह पेड़ बरसात में तेज हवा चलने पर कभी भी गिरकर मकान व जन हानि कर सकता है। हनुमतनगर …
अयोध्या/पूराबाजार। वन विभाग के मया रेंज स्थित जमूरतगंज बिल्हार घाट मार्ग पर हनुमत नगर बाजार में सूखे व जर्जर पेड़ को कटवाने के लिए प्रार्थना पत्र देने के महीनों बाद भी विभाग ने ध्यान नहीं दिया। यह पेड़ बरसात में तेज हवा चलने पर कभी भी गिरकर मकान व जन हानि कर सकता है।
हनुमतनगर बाजार निवासी अमरेज कुमार वर्मा द्वारा वन विभाग को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि मकान के सामने दो पेड़ हरकुलिस व एक पेड़ अर्जुन का बरसों से सूखकर जर्जर हो गया है जो कभी भी मकान पर गिर सकता है जिससे मकान का छति व जान माल का खतरा बना हुआ है। अमरेज कुमार वर्मा का कहना है नवंबर 2021 में पेड़ को कटवाने के लिए वन विभाग को प्रार्थना पत्र दिया था।
दो महीना पहले वन विभाग के कर्मचारियों ने चिन्हाकन भी किया लेकिन पेड़ को नहीं हटाया। मया रेंज के वन दरोगा अशोक श्रीवास्तव का कहना है कि सूखे पेड़ों को हटाने का काम वन निगम का होता है। जमूरतगंज बिल्हार घाट मार्ग जितने भी सूखे व जर्जर वृक्ष है उनका चिह्नांकन कराकर वन निगम को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी : वन विभाग की जमीन पर बने हिस्ट्रीशीटर के मकानों पर चला बुलडोजर, अवैध कब्जे के खिलाफ हुई कार्रवाई
