लखनऊ: राजधानी में डायरिया का कहर: एक की मौत, एक भर्ती…स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इलाके का किया दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के तेलीबाग में शुक्रवार को व्यक्ति की डायरिया से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमबाग लखनऊ एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलीबाग की टीम द्वारा प्रभावित इलाके का भ्रमण किया गया। इलाके में पूछताछ करने पर पता चला की संबंधित व्यक्ति हृदय …

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के तेलीबाग में शुक्रवार को व्यक्ति की डायरिया से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलमबाग लखनऊ एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेलीबाग की टीम द्वारा प्रभावित इलाके का भ्रमण किया गया। इलाके में पूछताछ करने पर पता चला की संबंधित व्यक्ति हृदय रोग से भी पीड़ित था। जिनकी मृत्यु हृदयगति रुकने के कारण हुई। इसके अलावा एक और व्यक्ति को उल्टी-दस्त की समस्या होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी स्थिति सामान्य है टीम द्वारा प्रभावित इलाके में 52 घरों का सर्वे किया गया।

क्षेत्रीय जनता को घर के आस-पास पानी जमा न होने, पानी से भरे हुए बर्तनों एवं टंकियों को ढक कर रखने, कुछ समय के अन्तराल पर कूलर को खाली करके साफ कपडे़ से पोछ कर सूखा एवं साफ करने के बाद ही पुनः प्रयोग में लाने, पूरी बांह के कपड़े पहनने, बच्चों को घर से बाहर न निकलने एवं मच्छर रोधी क्रीम लगाने एवं मच्छरदानी में रहने तथा रोगो बचाव हेतु ‘‘क्या करें, क्या न करें’’ सम्बन्धी स्वास्थ्य शिक्षा प्रदान की गयी।

हेल्प लाइन नम्बर

स्वास्थ्य विभाग (कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ)- 0522-2622080
नगर निगम लखनऊ एवं जलकल विभाग, लखनऊ- 0522-2307770, 0522-2307782, 0522-2307783
रोगी वाहन सेवा -108

यह भी पढ़ें:-पिपलिया में गंदा पानी पीने से दर्जन भर लोग डायरिया की चपेट में

संबंधित समाचार