राजभर ने फिर साधा अखिलेश यादव पर निशाना, कहा- तलाक के पेपर तैयार
लखनऊ। लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को वाई श्रेणी की सिक्योरिटी दी है। राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है। राजभर को योगी सरकार ने Y श्रेणी की सुरक्षा दी है। गुरुवार शाम को शासन के निर्देश पर सुरक्षा गाजीपुर पुलिस ने मुहैया …
लखनऊ। लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार ने सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को वाई श्रेणी की सिक्योरिटी दी है। राजभर ने राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू को वोट किया है। राजभर को योगी सरकार ने Y श्रेणी की सुरक्षा दी है। गुरुवार शाम को शासन के निर्देश पर सुरक्षा गाजीपुर पुलिस ने मुहैया करा दी। सरकार के इस निर्णय से राजनीतिक गलियारों में चर्चा है।
सुरक्षा मिलते ही राजभर ने फिर से सपा पर निशाना साधा है। सपा के साथ गठबंधन पर सुभासपा अध्यक्ष ने कहा, “अखिलेश यादव के साथ तलाक के पेपर तैयार हो चुके हैं। अब तो बस हस्ताक्षर होने बाकी हैं। मैं तो उनकी तरफ से तलाक और तलाक पेपर पर साइन होने का ही इंतजार कर रहा हूं। राज्य में हमारे ऊपर कई बार हमले हुए। जिसको लेकर मैंने अपर मुख्य सचिव गृह विभाग को कई बार पत्र लिखा था। इसके बाद अब मुझे वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इसके लिए मैं सीएम योगी आदित्यनाथ को दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।” उन्होंने कहा, “उपचुनाव के समय सेनापति एसी कमरों के बाहर नहीं आते हैं।
