इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया पर भड़के CJI, प्रिंट मीडिया को बताया ‘थोड़ा जिम्मेदार’
रांची। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमना ने झारखंड के सरायकेला के चांडिल और गढ़वा के नगर ऊंटारी के नए सब डिवीजन कोर्ट का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन रांची के धुर्वा स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी में किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जस्टिस एनवी रमना का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। …
रांची। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एनवी रमना ने झारखंड के सरायकेला के चांडिल और गढ़वा के नगर ऊंटारी के नए सब डिवीजन कोर्ट का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन रांची के धुर्वा स्थित ज्यूडिशियल एकेडमी में किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे जस्टिस एनवी रमना का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया।
वहीं सीजेआई एनवी रमना ने कहा कि वर्तमान समय में जजों के फैसलों का मीडिया ट्रायल हो रहा है। कुछ लोग तो एजेंडा के तहत काम करते हैं। वर्तमान दौर में प्रिंट मीडिया थोड़ा जिम्मेदार जरूर है, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया अपनी जिम्मेदारी भूल गए हैं। उन्हें अपनी जिम्मेदारी खुद तय करनी होगी।
आगे कहा कि मीडिया कंगारू अदालतें चला रहा है। वर्तमान समय में लोग यही समझते हैं कि कोर्ट में लंबित मामलों के लिए न्यायपालिका ही जिम्मेदार है, जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। अगर जजों की नियुक्ति और न्यायालय के आधारभूत संरचना मिले तो न्यायपालिका में काम तेजी से होगा और मामलों को भी निपटाया जा सकेगा।
CJI एनवी रमना ने कहा कि इन दिनों हम न्यायाधीशों पर शारीरिक हमलों की बढ़ती संख्या देख रहे हैं…बिना किसी सुरक्षा या सुरक्षा के आश्वासन के न्यायाधीशों को उसी समाज में रहना होगा, जिस समाज में उन्होंने लोगों को दोषी ठहराया है।
यह भी पढ़ें- यासीन मलिक ने तिहाड़ जेल में शुरू की भूख हड़ताल, अधिकारियों ने बताई ये वजह
