बदायूं: करंट की चपेट में आने से फिर हुई बैल की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं/ सहसवान, अमृत विचार। एक बार फिर हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर बैल की मौत हो गई है। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बतादें कि ग्राम जरीफपुर गढ़िया निवासी भोजराज शनिवार सुबह बैलगाड़ी लेकर अपने खेत पर जा रहा था। बीच रास्ते पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था, …

बदायूं/ सहसवान, अमृत विचार। एक बार फिर हाईटेंशन लाइन के टूटे तार की चपेट में आकर बैल की मौत हो गई है। जिसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बतादें कि ग्राम जरीफपुर गढ़िया निवासी भोजराज शनिवार सुबह बैलगाड़ी लेकर अपने खेत पर जा रहा था। बीच रास्ते पर हाईटेंशन लाइन का तार टूटा पड़ा था, जिसकी चपेट में आकर भोजराज के एक बैल की मौत हो गई। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में खासा आक्रोश है।

ग्रामीणों ने बताया की हाईटेंशन लाइन का तार शुक्रवार शाम से टूटा पड़ा था। इसकी सूचना बिजली विभाग कर्मचारियों को दी गई थी। बावजूद इसके न तो सप्लाई बंद की गई, और ना ही कोई कर्मचारी तार जोड़ने पहुंचा। हादसे के बाद लोगों ने इलाके के जेई को फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। शुक्रवार सुबह हादसे के बाद सूचना मिलने पर थाना प्रभारी संजीव शुक्ला ने मौके पर हुंचने के बाद सप्लाई बंद कराई।

विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की वजह से कुछ दिन पहले सहसवान कस्बे के मोहल्ला अकबराबाद में करंट लगने से दो बैलों की मौत हो गई थी। ग्रामीणों के मुताबिक बिजली की लाइनें पुरानी होने की वजह से आए दिन तार टूटते रहते हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद लाइनों को नहीं बदला गया, जिससे हादसों का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़ें-बदायूं: बदमाशों के हौसले बुलंद, बाइक सवारों ने छीने महिला के कुंडल

संबंधित समाचार