बहराइच: सरयू में युवती ने लगाई छलांग, पुलिस ने बचाया, CHC में चल रहा इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर कस्बा निवासी एक महिला ने शनिवार दोपहर में सरयू नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती करवाया। महिला का इलाज चल रहा है। विवाहिता ने नदी में छलांग क्यों लगाई। इसका अभी तक पता …

बहराइच। पयागपुर कस्बा निवासी एक महिला ने शनिवार दोपहर में सरयू नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सीएचसी में भर्ती करवाया। महिला का इलाज चल रहा है। विवाहिता ने नदी में छलांग क्यों लगाई। इसका अभी तक पता नहीं चल सका है। पयागपुर इकौना मार्ग पर सरयू नहर प्रवाहित होती है। शनिवार दोपहर में पयागपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी सोनी ( 35) पत्नी अजय कुमार ने सरयू नदी में छलांग लगा दी। कुछ ही दूरी पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला का इलाज चल रहा है।

महिला ने आत्महत्या का प्रयास क्यों किया। अभी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि महिला ने शायद पारिवारिक विवाद में जान देने की कोशिश की है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

पढ़ें-मेरठ: समुदाय विशेष के युवकों ने कांवड़ पर थूका, कांवड़ियों ने हाईवे जामकर पुलिस चौकी में की तोड़फोड़

संबंधित समाचार