गौतमबुद्धनगर : महिला समेत पांच लोगों ने की आत्महत्या…क्यों उठाया आत्मघाती कदम
गौतमबुद्धनगर । दिल्ली से सट गौतमबुद्धनगर में हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच लोगों आत्महत्या कर ली। इस पर पुलिस आयुक्त अलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने सूचना देते हुए बताया कि पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया है। पहली घटना : बता दें …
गौतमबुद्धनगर । दिल्ली से सट गौतमबुद्धनगर में हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पांच लोगों आत्महत्या कर ली। इस पर पुलिस आयुक्त अलोक सिंह के मीडिया प्रभारी ने सूचना देते हुए बताया कि पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया है।
पहली घटना : बता दें कि नोएडा सेक्टर 49 थानाक्षेत्र के बरौला निवासी अरुण कुमार (21) ने शनिवार तड़के अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पड़ताल में पता चला कि छह महीने पहले मृतक की शादी हुई थी। वह शराब का लती था। शराब पीने को लेकर देर रात पत्नी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद अरूण ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
दूसरी घटना : नोएड़ा सेक्टर 39 थानाक्षेत्र के सेक्टर 105 निवासी विजय शंकर (32) का सुबह पत्नी से विवाद हो गया था। जिसके बाद उन्होंने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर किसी भी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही पुलिस कार्रवाई करेगी।
तीसरी घटना : नोएड़ा सेक्टर 39 थानाक्षेत्र के सेक्टर 105 निवासी पवन कुमार (16) ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।जांच के दौरान पता चला किशोर के मां-पिता ने उसे मोबाइल देने से मना किया था। इस बात से नाराज होकर छात्र ने आत्मघाती कदम उठाया है।
चौथी घटना : सूरजपुर थानाक्षेत्र निवासी उदय कुमार (26) ने मानसिक तनाव के कारण घर में लगे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। परिजनों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
पांचवी घटना : नोएडा के फेस वन थानाक्षेत्र के हरौला निवासिनी पूजा (21) की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतका के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि थाना प्रभारी के अनुसार जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
यह भी पढ़ें- लखनऊ : कहीं ट्रेन की चपेट में तो कहीं विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
