सुल्तानपुर में भड़के प्रधान, ब्लाक गेट पर जड़ा ताला, धरने पर बैठे
सुल्तानपुर। मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान न होने व ब्लाक कर्मियों पर भ्रष्टाचार का अरोप लगाते हुए शनिवार को कूरेभार में प्रधान भड़क उठे। प्रधान संघ अध्यक्ष अमर बहादुर के नेतृत्व में ब्लाक गेट पर ताला बंद कर प्रदर्षन किया। मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठे। खंड विकास अधिकारी के आष्वासन …
सुल्तानपुर। मनरेगा के तहत कराए गए कार्यों का भुगतान न होने व ब्लाक कर्मियों पर भ्रष्टाचार का अरोप लगाते हुए शनिवार को कूरेभार में प्रधान भड़क उठे। प्रधान संघ अध्यक्ष अमर बहादुर के नेतृत्व में ब्लाक गेट पर ताला बंद कर प्रदर्षन किया। मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठे। खंड विकास अधिकारी के आष्वासन पर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देकर प्रधान मानें।
संघ की ओर से जिलाधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है की मनरेगा सेल में कच्चे वर्क के लिए 5.5 प्रतिशत, पक्के काम के लिए 6.5 प्रतिशत व एमबी पर 10 प्रतिशत का कमीशन बीडीओ कर्मियों के माध्यम से लेते हैं। पक्के कार्यों के लिए एक दिन पूर्व दो करोड़ 70 लाख रुपये आए थे। डोंगल न लगने के चलते धन खाते में नहीं आया।
प्रदर्षन करने वाले प्रधानों में यहां पर अली हसन, अरशद अली, रामसेवक विश्वकर्मा, अजय सिंह, सकीना बेगम, सुरेश वर्मा, दिनेश यादव, अमर सिंह, हार्दिक आदि रहे। बीडीओ ज्ञानेंद्र मिश्र ने बताया कि तीन प्रधानों का पेमेंट गया है। डोंगल सही होने पर सभी प्रधानों के खाते धनराशि भेजी जाएगी। कमीशन लेने का आरोप निराधार है।
पढ़ें-रायबरेलीः ब्लॉक गेट के सामने से लुटेरों ने महिला के कान से उड़ाई झुमकी
