बरेली: कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, बढ़ाई गई प्रमुख मार्गों की सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सावन का पहला सोमवार शकुशल निपटाने के बाद पुलिस प्रशासन के लिए अभी बचे तीन सोमवार चुनौतियों से भरे हैं। शहर में पहले सोमवार को कांवड़ आने का सिलसिला कम रहा थ, लेकिन दूसरे सोमवार को शहर से सैकड़ो‍ं जत्थे कांवड़ लाने के लिए रवाना हो चुके हैं। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों …

बरेली, अमृत विचार। सावन का पहला सोमवार शकुशल निपटाने के बाद पुलिस प्रशासन के लिए अभी बचे तीन सोमवार चुनौतियों से भरे हैं। शहर में पहले सोमवार को कांवड़ आने का सिलसिला कम रहा थ, लेकिन दूसरे सोमवार को शहर से सैकड़ो‍ं जत्थे कांवड़ लाने के लिए रवाना हो चुके हैं। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने खुफिया विभाग को अलर्ट कर दिया है। कांवड़ियों की भेष-भूषा में पुलिस को कांवड़ यात्रा के मुख्य मार्ग पर तैनात कर दिया गया है।

14 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो गया था। सावन के पहले सोमवार को पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से निपटा लिया। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्व पंकज ने कांवड़ यात्रा को लेकर एसपी सिटी रविंद्र कुमार को दिशा निर्देश दिया है। कावड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो। साथ ही किसी तरह से माहौल खराब न हो सके। इसको लेकर एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बारादरी थाना क्षेत्र के अतिसंवेदनशील इलाकों में आरएएफ, बीएसएफ समेत थाना पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला।साथ ही अन्य थानों को का‍ंवड़ यात्रा को लेकर सतर्कता बरतने का आदेश दिया है।

2012 में हुआ था कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल
शहर में अब से दस साल पहले कांवड़ यात्रा के दौरान बवाल हो गया था। जिसको लेकर पुलिस अलर्ट है। जगह-जगह पुलिस कि गस्त बढ़ा दी गई है। अधिकारी पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। शहर के प्रमुख शिव मंदिरों पर पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो।

यह भी पढ़ें- बरेली: चलो गांव की ओर कार्यक्रम के तहत हुई रात्रि चौपाल

संबंधित समाचार