बरेली: ई-श्रम के तहत रुपये भेजने के नाम पर हजारों की ठगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ई-श्रम के तहत रुपये भेजने के नाम पर एक कंपनी की महिलाकर्मी की सहेली से हजारों रुपये ठग लिए गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। थाना प्रेमनगर क्षेत्र निवासी वर्तिका गुप्ता परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो में कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह ऑफिस गईं। इस दौरान उनके …

बरेली, अमृत विचार। ई-श्रम के तहत रुपये भेजने के नाम पर एक कंपनी की महिलाकर्मी की सहेली से हजारों रुपये ठग लिए गए। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। थाना प्रेमनगर क्षेत्र निवासी वर्तिका गुप्ता परसाखेड़ा स्थित बीएल एग्रो में कार्य करती हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को वह ऑफिस गईं। इस दौरान उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने में वाले ने बताया कि वह ई-श्रम कार्ड ऑफिस से बोल रहा है। ई-श्रम के तहत पांच हजार रुपये उनके खाते में डालने हैं।

जिसके बाद उसने एक लिंक जनरेट कर उनके मोबाइल पर भेजा, जिसमें उन्हें दो रुपये प्राप्त हुए। साइबर ठग को पता था कि उनके खाते में दो हजार से कम रकम है, लिहाजा उसने रकम ट्रांसफर करने से मना कर दिया। अन्य किसी का गूगल पे अकाउंट नंबर मांगा, जिस पर उन्होंने अपनी सहेली कोहाड़ापीर निवासी वैशाली गुप्ता का नंबर भेज दिया। साइबर ठग ने वैशाली के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और उन्हें पेय करने के लिए कहा। लिंक पर रुपये पे करते ही उनके खाते से दो बार में 25000 रुपये की रकम कट गई। जिसके बाद उन्हें अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ। मामले की शिकायत साइबर थाने में की गई है।

ये भी पढ़ें- बरेली: सुभाषनगर में 33 केवी की लाइन में फाल्ट, हजारों घरों की बिजली गुल

 

संबंधित समाचार