बरेली: कपड़ों में छिपाकर लाई नकल, तीन पकड़े
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में शनिवार को भी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए। कॉलेज के सचल दल ने एक महिला को द्वितीय पाली में समाजशास्त्र विषय की परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया। वह अपने कपड़ों में नकल छिपाकर लाई थी। महिला शिक्षकों ने उसकी तलाशी ली तो …
बरेली, अमृत विचार। बरेली कॉलेज में शनिवार को भी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए। कॉलेज के सचल दल ने एक महिला को द्वितीय पाली में समाजशास्त्र विषय की परीक्षा में नकल करते पकड़ा गया। वह अपने कपड़ों में नकल छिपाकर लाई थी। महिला शिक्षकों ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से पर्चियां निकलीं। वहीं तृतीय पाली में एक छात्र व एक छात्रा को नकल के साथ पकड़ा गया। एक के पास से हाथ से लिखी पर्चियां व एक के पास से गेस पेपर की पर्चियां मिली हैं। तीनों का यूएफएम कर रिपोर्ट विश्वविद्यालय भेज दी गई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: महिला रेलकर्मियों को दी गई सर्वाइकल कैंसर की जानकारी
