बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों में विवाद बढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन करने और तालाबंदी करने वाले बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों में विवाद बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष के द्वारा सचिव को पद से हटाने के पत्र के बाद से विवाद बढ़ा है। उसके बाद कार्यवाहक सचिव के द्वारा एक पत्र …

बरेली, अमृत विचार। विभिन्न मांगों को लेकर लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन करने और तालाबंदी करने वाले बरेली कॉलेज के अस्थाई कर्मचारियों में विवाद बढ़ता जा रहा है। कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष के द्वारा सचिव को पद से हटाने के पत्र के बाद से विवाद बढ़ा है। उसके बाद कार्यवाहक सचिव के द्वारा एक पत्र जारी कर अध्यक्ष को ही पद से हटाने की बात कही गई। अब इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों को ही अध्यक्ष ने संगठन से निष्कासित करने की बात कही है। उन्होंने धवि धूमिल करने वालों पर कार्रवाई की बात भी कही है।

15 जुलाई को कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने सचिव हरीश मौर्य, रविंद्र सहारा और शरद कृष्ण मुनीम पर यूनियन विरोधी गतिविधियां संचालित करने का आरोप लगाते हुए समिति से निष्कासित करने की बात कही थी। इसके बाद 18 जुलाई को कार्यवाहक सचिव सुनील कुमार के नाम से एक पत्र जारी किया गया जिसमें अध्यक्ष पर अवैधानिक निर्णय लेते हुए सचिव को पद से हटाने व अन्य गंभीर आरोप लगाते हुए अध्यक्ष पद से हटाने के निर्णय की बात कही। इस पत्र पर कई कर्मचारियों के हस्ताक्षर हैं। अब अध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा ने इस पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों को समिति से निष्कासित करने की जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें- बरेली: कपड़ों में छिपाकर लाई नकल, तीन पकड़े

 

 

संबंधित समाचार