बिजनौर: भारतीय पति के साथ जंगल में फंसी यूक्रेनी महिला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। भारतीय पति और बच्चों के साथ घूमने निकली यूक्रेनी महिला की कार आधी रात जंगल में कीचड़ में फंस गी। उसने पुलिस को फोन कॉल कर मदद की मांगी। इस पर पुलिस ने फंसी विदेशी महिला की कार निकलवाकर सभी का सुरक्षित शहर तक पहुंचाया। नांगल सोती थाना क्षेत्र के चंदक बालावाली …

बिजनौर, अमृत विचार। भारतीय पति और बच्चों के साथ घूमने निकली यूक्रेनी महिला की कार आधी रात जंगल में कीचड़ में फंस गी। उसने पुलिस को फोन कॉल कर मदद की मांगी। इस पर पुलिस ने फंसी विदेशी महिला की कार निकलवाकर सभी का सुरक्षित शहर तक पहुंचाया।

नांगल सोती थाना क्षेत्र के चंदक बालावाली रोड पर फंसे होने की पुलिस के पास देर रात कॉल आई। कॉल करने वाले अपूर्व सिंह व यूक्रेन की अनास्तासिया ने बताया कि दोनों अपने छोटे बच्चे के साथ जंगल में कहीं फंस गए हैं, कार भी खराब हो गई है। प्लीज उनकी मदद करें। सूचना पर 112 पीआरवी मौके पर सुनसान जंगल में पहुंची तो देखा कि यूक्रेनी महिला अपने हिंदुस्तानी पति व बच्चों के साथ खराब गाड़ी में डरे हुए बैठे थे। पूछताछ पुलिस में उन्होंने बताया कि वे दिल्ली से हरिद्वार जा रहे थे।

श्रावणमास कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्जन हो गया। रास्ता भटक कर उनकी कार कीचड़ में फंसकर खराब हो गी। चारों तरफ जंगल व अंधेरे के कारण वे यहीं पर रुक गए। पलिसकर्मियों ने पहले कार को निकालने का प्रयास किया। जब सफलता नहीं मिली तो कंट्रोल रूम से संपर्क कर लोकल पुलिस के माध्यम से ट्रैक्टर का मंगवाकर कीचड़ में फंसी कार को निकाला।

पुलिस को देख खुश होकर आंखू नहीं रोक पाईं यूक्रेनी महिला
पुलिस कर्मियों ने बताया कि यूक्रेनी महिला उन्हें देख भावुक हो गई, क्योंकि घने जंगल में फंसकर पूरा परिवार सहम गया था। सुनसान जगह अंधेरे में मदद मिली तो महिला की आंखों से खुशी के आंसू निकले लगे। यूक्रेनी महिला और उसके पति ने पुलिस कर्मचारियों को धन्यवाद किया। डायल 112 इमरजेंसी सेवा की प्रशंसा की। पीआरवी कर्मचारियों में हेड कांस्टेबल सनव्वर अली, सब कमांडर अनुज कुमार, हेड कांस्टेबल चालक नूरहसन शामिल थे।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: समाधान दिवस पर हंगामे में दो गिरफ्तार, एसडीएम के सामने ही आपस में भिड़े चाचा-भतीजे

संबंधित समाचार