दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला केस सामने आने के बाद बोले केजरीवाल- घबराने की जरूरत नहीं, एलएनजेपी में बना आइसोलेशन वार्ड
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का मामला सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस बीच इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बता दें दिल्ली के सीएम ने कहा कि मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज स्थिर है और ठीक …
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का मामला सामने आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं इस बीच इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। बता दें दिल्ली के सीएम ने कहा कि मंकीपॉक्स से संक्रमित मरीज स्थिर है और ठीक हो रहा है। घबराने की जरूरत नहीं है और स्थिति काबू में है। सीएम केजरीवाल ने आगे बताया कि हमने एलएनजेपी में अलग आइसोलेशन वार्ड बनाया है। हमारी सबसे अच्छी टीम दिल्लीवासियों में मंकीपॉक्स को फैलने से रोकने और उनकी रक्षा करने के लिए है।
ये भी पढ़ें- गोपाल राय का आरोप, दिल्ली पुलिस ने फाड़े सीएम केजरीवाल के पोस्टर, जबरन लगाए पीएम मोदी के बैनर
