बहराइच: भकला प्रसव केंद्र में कम संख्या मिलने पर नाराज हुए CMO, किया निरीक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। कैसरगंज क्षेत्र में लगे स्वास्थ्य मेले का सीएमओ ने निरीक्षण किया। भकला प्रसव केंद्र पर कम संख्या मिलने पर नाराजगी जताते हुए और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भकला एवं कुंडासर पर आयोजित मेले का …

बहराइच। रविवार को स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। कैसरगंज क्षेत्र में लगे स्वास्थ्य मेले का सीएमओ ने निरीक्षण किया। भकला प्रसव केंद्र पर कम संख्या मिलने पर नाराजगी जताते हुए और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भकला एवं कुंडासर पर आयोजित मेले का निरीक्षण सीएमओ डॉ सतीश सिंह ने किया। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आये लाभार्थियों से मिल रही सुविधाओं के बारे में सीएमओ ने पूछा। भकला प्रसव केंद्र पर प्रसव की संख्या मिलने पर सीएमओ नाराज हो गए। उन्होंने केंद्र पर प्रसव की संख्या बढ़ाने ,कोविड बूस्टर डोज को शतप्रतिशत पूर्ण कराने के लिए निर्देश दिए। ई श्रम कार्ड सभी असंगठित कामगारों के बन जाये इसके लिए आये हुए लाभार्थियों को ई श्रम कार्ड के लाभ के विषय मे जानकारी प्रदान किये। निरीक्षण के दौरान होम्योपैथी एवं आयुर्वेद के स्टाल को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डॉ एनके सिंह अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कैसरगंज, बीपीएम, एएनएम और चिकित्सक शामिल रहें।

पढ़ें-सहारनपुर: गंगाजल से होगा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल का जलाभिषेक, कांवडयात्रा पर होगा ये कार्य

संबंधित समाचार