अयोध्या: योग संदेश यात्रा पहुंची सूर्यकुंड, डॉ केके सिंह ने लोगों से की जुड़ने की अपील
अयोध्या। योग विज्ञान संस्थान के बैनर तले डॉ केके सिंह के नेतृत्व में योग संदेश यात्रा की मुहिम चलाई गई है। रविवार को शिविर का आयोजन सूर्यकुंड पौराणिक स्थल पर किया गया।जिसमें डा सिंह ने लोगों को योगासन कराए। उन्होंने मुहिम से जुड़ने की अपील की। डॉ सिंह ने कहा स्वस्थ समाज व स्वस्थ भारत …
अयोध्या। योग विज्ञान संस्थान के बैनर तले डॉ केके सिंह के नेतृत्व में योग संदेश यात्रा की मुहिम चलाई गई है। रविवार को शिविर का आयोजन सूर्यकुंड पौराणिक स्थल पर किया गया।जिसमें डा सिंह ने लोगों को योगासन कराए। उन्होंने मुहिम से जुड़ने की अपील की।
डॉ सिंह ने कहा स्वस्थ समाज व स्वस्थ भारत की भावना के साथ इस मुहिम की शुरुआत की गई है। बता दें कि राजा बहादुर दर्शन सिंह ने 19 वीं सदी के पूर्वकाल में अयोध्या के दर्शननगर क्षेत्र में सूर्य कुंड का निर्माण करवाया था। योग संदेश यात्रा के दौरान पार्षद मनोज श्रीवास्तव, समाजसेवी चंदन सिंह, आलोक द्विवेदी, जितेंद्र सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अरुण प्रताप सिंह, नवनीत रस्तोगी, सुबोध चतुर्वेदी, राजेश कुमार मिश्र मौजूद रहे।
