मुरादाबाद : निहाल वाल्मीकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अनिल कुमार बने कोषाध्यक्ष
मुरादाबाद,अमृत विचार। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के नगर निगम स्थित कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। इसमें महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया। निहाल वाल्मीकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि कुमार उपाध्याक्ष, जय किशोर उपाध्याक्ष, विवेक मुल्तानी उपाध्यक्ष, रजत मुल्तानी मंत्री, मोनी कुमार मंत्री अनिल कुमार कोषाध्यक्ष को नामित किया। प्रांतीय मंत्री …
मुरादाबाद,अमृत विचार। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ के नगर निगम स्थित कार्यालय पर रविवार को बैठक हुई। इसमें महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने महानगर कार्यकारिणी का विस्तार किया। निहाल वाल्मीकि वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रवि कुमार उपाध्याक्ष, जय किशोर उपाध्याक्ष, विवेक मुल्तानी उपाध्यक्ष, रजत मुल्तानी मंत्री, मोनी कुमार मंत्री अनिल कुमार कोषाध्यक्ष को नामित किया।
प्रांतीय मंत्री प्रेम बाबू वाल्मीकि ने कहा कि विस्तारित टीम में सभी को ईमानदार और मेहनती हैं। हम लोग नगर निगम अधिकारियों के साथ मिलकर मुरादाबाद को स्वच्छ भारत मिशन के रास्ते पर आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
महानगर अध्यक्ष महेंद्र सिंह बाल्मीकि ने कहा कि अधिकारियों से मिलकर सफाई कर्मचारी समस्याओं को लेकर समाधान कराया जाएगा। महानगर की सफाई व्यवस्था को और बेहतर सुचारू बनाएंगे। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष ओम लाल वाल्मीकि, जिलाध्यक्ष सुनील लश्करी, श्याम कुमार साहू, अमित भारती, शेखर कुमार, नन्दू , अनिल लश्करी, हरिनंदन प्रसाद, विजय वीर सिंह, सचिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद: समाधान दिवस पर हंगामे में दो गिरफ्तार, एसडीएम के सामने ही आपस में भिड़े चाचा-भतीजे
