सीआईएससीई ने 12वीं के नतीजे किए घोषित, ऐसे चेक करें रिजल्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे रविवार को घोषित कर दिये गए। जिसे छात्र ऑफिशियल साइट cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। नतीजों के अनुसार, अठारह छात्रों ने 99.75 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। दूसरी रैंक 58 उम्मीदवारों ने …

नई दिल्ली। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) की 12वीं कक्षा की परीक्षा के नतीजे रविवार को घोषित कर दिये गए। जिसे छात्र ऑफिशियल साइट cisce.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। नतीजों के अनुसार, अठारह छात्रों ने 99.75 प्रतिशत अंक के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। दूसरी रैंक 58 उम्मीदवारों ने साझा की है, जिन्होंने 99.50 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 78 उम्मीदवारों ने 99.25 प्रतिशत अंक प्राप्त करके तीसरी रैंक साझा की है।

अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 99.52 फीसदी रहा, जिसमें लड़कियों ने लड़कों को बहुत कम अंतर से मात दी। पहली बार बोर्ड ने दो टर्म में परीक्षा आयोजित की थी। बोर्ड के सचिव गैरी अराथून ने परिणाम गणना के फार्मूले के बारे में कहा कि ज्यामितीय, मैकेनिकल ड्राइंग और कला जैसे विषयों को छोड़कर प्रत्येक विषय के पहले सेमेस्टर के अंकों को आधा कर दिया गया है। उन्होंने कहा, इन अंकों को दूसरे सेमेस्टर और प्रैक्टिकल/ प्रोजेक्ट अंकों में जोड़ा गया है, ताकि प्रत्येक विषय में अंतिम अंक प्राप्त किए जा सकें।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • स्टेप 1: सबसे पहले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.cisce.org और cisce.org पर जाएं।
  • स्टेप 2: अब छात्र रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें और ISC परिणाम लिंक का चयन करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद छात्र अपनी यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  • स्टेप 4: अब विद्यार्थी को अपने नतीजे स्क्रीन पर दिखाई देंगे।
  • स्टेप 5: इसके बाद छात्र अपना रिजल्ट डाउनलोड करें।
  • स्टेप 6: अंत में छात्र रिजल्ट की हार्ड कॉपी  निकाल लें।

ये भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय ने बनाई पेटेंट कानूनों पर सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम शुरू करने की योजना

 

 

 

 

संबंधित समाचार