लखनऊ : लुलु मॉल में नमाज अदा करने वाले दो और गिरफ्तार…जानें कौन हैं यह लोग
लखनऊ । राजधानी के लुलु मॉल में नमाज अदा कर धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मॉल में बगैर इजाजत के नमाज अदा करने वाले दो युवकों को सुंशात गोल्फ सिटी कोतवाली पुलिस ने पुराने लखनऊ से गिरफ्तार किया है। बता दें कि पुलिस ने युवकों की पहचान सआदतगंज …
लखनऊ । राजधानी के लुलु मॉल में नमाज अदा कर धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। मॉल में बगैर इजाजत के नमाज अदा करने वाले दो युवकों को सुंशात गोल्फ सिटी कोतवाली पुलिस ने पुराने लखनऊ से गिरफ्तार किया है।
बता दें कि पुलिस ने युवकों की पहचान सआदतगंज थानाक्षेत्र क चौपटिया रोड कच्चापुल निवासी मोहम्मद इरफान और कटरा विजनबैग निवासी सऊद के रूप में की है। हालांकि, पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 107 के तहत कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया है।
गौरतलब है कि 10 जुलाई को राजधानी में दो हजार करोड़ रूपये की लागत से बने लुलु मॉल का उद्घाटन सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया था। उद्घाटन के तीसरे दिन मॉल के अदंर से एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड होने लगा। इस वीडियो एक विशेष समुदाए के लोगों द्वारा मॉल परिसर में नमाज अदा की गई।
वायरल वीडियो को देखकर हिंदूवादी संगठनों ने मॉल के उसी स्थान प हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ करने का ऐलान कर दिया था। इसके बाद यह मामला तुल पकड़ने लगा। आनन-फानन मॉल प्रंबधन के पीआरओ सिब्तेश हुसैन ने वायरल वीडियो के आधार पर बैगर इजाजत के नमाज अदा करने वाले युवकों के खिलाफ तहरीर देते हुए सुशांत गोल्फ सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज करवाया था।
बता दें कि, वायरल वीडियो और मॉल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस ने नमाज अदा करने वाले सात युवकों को अब तक गिरफ्तार किया है। इनमें मो. रेहमान, आतिफ खान, मो. लुकमान और उसका छोटा भाई नोमान, मो. आदिल, मो. इरफान और सऊद शामिल हैं।
इस सम्बन्ध में सुशांत गोल्फ सिटी के थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी ने बताया कि लुलु मॉल में बिना अनुमति नमाज अदा करने वाले दो और युवक गिरफ्तार किये गए हैं। 12 जुलाई को वायरल हुए वीडियो और मॉल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बिना अनुमति नमाज अदा करने वाले सभी सात आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी की जा चुकी है।
यह भी पढ़ें- लुलु मॉल विवाद : बिना इजाजत के नमाज अदा करने वाला पांचवां आरोपी भी गिरफ्तार….
