ललितपुर: पिता से नहीं मिला जमीन में हिस्सा तो नाराज बेटे ने उठाया यह कदम, इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। यूपी के ललितपुर के जखौरा थानाक्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक बेटे के अपने पिता की हत्या करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया। पुलिस ने बताया कि थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम कराई निवासी रमन यादव ने अपने पिता भगवान सिंह यादव (50) की हत्या कर दी। रमन पिता से अपने हिस्से …

ललितपुर। यूपी के ललितपुर के जखौरा थानाक्षेत्र में जमीनी विवाद के चलते एक बेटे के अपने पिता की हत्या करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया। पुलिस ने बताया कि थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम कराई निवासी रमन यादव ने अपने पिता भगवान सिंह यादव (50) की हत्या कर दी। रमन पिता से अपने हिस्से की जमीन मांग रहा था जिसे देने से पिता मना कर रहा था, इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और क्षुब्ध होकर बेटे ने पिता के पेट में चाकू मार दिया। घटना को अंजाम देकर रमन मौके से भाग गया।

परिजन उपचार के लिए जखौरा स्थित स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया, लेकिन ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे की शादी हो चुकी है व उसके दो बेटियां भी हैं। आरोपी दो महीने पहले एक लड़की को बहला फुसला कर साथ ले आया था। इस बात को लेकर घर में विवाद होता रहता था व उस पर रेप, अपहरण और मारपीट के मामले पहले से ही दर्ज हैं।

चिकित्सकों ने शव को मोर्चरी में रखवा कर पुलिस को सूचना भेजी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पिता की चाकू मारकर हत्या करने वाले बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है, ऐसा बताया जा रहा है कि वह दो महीने से घर के बाहर किसी महिला के साथ रह रहा था।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ : छह दिनों से लापता ठेकेदार का मिला शव, पत्नी पर हत्या का आरोप

संबंधित समाचार