लखीमपुर खीरी: फर्जी सिम से वन कार्ड बनाने वाले गिरोह का खुलासा, एक गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाली सदर पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड के जरिए फर्जी सिम से वन कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके सात साथी मौका पाकर भाग निकले। पुलिस ने उसके पास से बड़ी संख्या में वन …
लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाली सदर पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड के जरिए फर्जी सिम से वन कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके सात साथी मौका पाकर भाग निकले। पुलिस ने उसके पास से बड़ी संख्या में वन कार्ड के खाली लिफाफे, आधार, पैन कार्ड, सिम आदि सामग्री बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक सदर चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर सुमित होटल मोहल्ला काशीनगर के पास से थाना पलिया के गांव बेहननपुरवा निवासी माज उर्फ फैजी पुत्र मोहम्मद इमरान को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके सात साथी मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके से भारी संख्या में एक्टिवेटेड सिम कार्ड, वन कार्ड के खाली लिफाफे, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड, वन वीजा कार्ड, पीओएस मशीन, मोबाइल फोन, मोबाइल चिप व 2500 रुपये की नगदी बरामद की है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी तरीके से आधार कार्ड व पैन कार्ड बनाकर फर्जी सिम से वन कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करते थे। पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120ठ के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार आरोपी का चालान भेजा है।
पुलिस मौके से भागे गांव बेहननपुरवा निवासी सलमान उर्फ शानू, अजीम पुत्र अजमुद्दीन, कोतवाली व कस्बा मोहम्मदी के मोहल्ला नई बस्ती पूर्व लखपेड़ा निवासी जुबेर पुत्र पेपसर अली, मोहम्मद जैद पुत्र वजुल, लखीमपुर शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद मंसूरी मस्जिद निवासी एहतेशाम अली उर्फ खुर्शीद पुत्र रियासत अली, मोहम्मद सैफ उर्फ शिबू पुत्र मोहम्मद रफीक और तौहीद पुत्र शब्बीर निवासी मोहल्ला प्यारेपुर कोतवाली की तलाश कर रही है।
ये भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: फायर किया, बच गया तो तमंचे की बट युवक के सिर पर मारी, घायल
