लखीमपुर-खीरी: कांवड़िया देखने दौड़े बालक की कार से कुचलकर मौत, घर में मचा कोहराम
अमृत विचार ,पलिया कलां। यहां से भीरा जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्राम मटहिया से गाते- बजाते निकल रहे सजे- धजे कावड़ियों के जत्थों को देखने दौड़े एक बालक की तेज रफ्तार कार से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पता चला है कि ग्राम मटहिया निवासी कुबेर (10 वर्ष )पुत्र प्रेम भार्गव …
अमृत विचार ,पलिया कलां। यहां से भीरा जाने वाले मार्ग पर स्थित ग्राम मटहिया से गाते- बजाते निकल रहे सजे- धजे कावड़ियों के जत्थों को देखने दौड़े एक बालक की तेज रफ्तार कार से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
पता चला है कि ग्राम मटहिया निवासी कुबेर (10 वर्ष )पुत्र प्रेम भार्गव अन्य बच्चों के साथ सड़क से गुजर रहे सजे- धजे कांवड़ियों को देखने जैसे ही रोड पर पहुंचा, उधर से निकल रही एक इनोवा कार के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने भाग रहे कार चालक को पकड़कर भीरा पुलिस के हवाले किया। उधर बच्चे के मरने की सूचना जब उसके घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया।
यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: फायर किया, बच गया तो तमंचे की बट युवक के सिर पर मारी, घायल
