लखनऊ : राजधानी में मिले कोरोना के 62 नए मरीज, बढ़ाई गयी कांटेक्ट ट्रेसिंग
लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी में 62 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 62 ने संक्रमण को मात दी है। कांटैक्ट ट्रेसिंग और रैंडम सैम्पलिंग के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर मरीजों को चिह्नित किया जा रहा है। संक्रमित मिले मरीजों में 22 पुरूष एवं 40 महिला शामिल हैं। शहर में कुल सक्रिय …
लखनऊ, अमृत विचार । राजधानी में 62 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, जबकि 62 ने संक्रमण को मात दी है। कांटैक्ट ट्रेसिंग और रैंडम सैम्पलिंग के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर मरीजों को चिह्नित किया जा रहा है। संक्रमित मिले मरीजों में 22 पुरूष एवं 40 महिला शामिल हैं। शहर में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 433 है।
रविवार को जिले में मिले नए कोरोना संक्रमित में सबसे अधिक रेडक्रास में 11 मरीज मिले हैं। इसके अलावा आलीगंज और इंद्रानगर से 10, चिनहट 7, आलमबाग से 6, सरोजनी नगर से 4, एनके रोड और टूडियागंज से 2-2 तो वहीं ऐशबाग और सिल्वर जुबली से 1-1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएमओ डॉक्टर मनोज अग्रवाल ने बताया कि सभी मरीज आइसोलेशन में हैं। इसके अलावा सभी की देखभाल के लिए डॉक्टरों की टीम 24 घंटे काम कर रही है। राजधानी में कोरोना संक्रमित की संख्या घट रही है। कांटैक्ट ट्रेसिंग और रैंडम सैम्पलिंग द्वारा कराई जा रही जांच के परिणाम नजर आ रहे हैं। ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग कर मरीजों को चिन्हित कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें –मिर्जापुर : ऐतिहासिक घंटाघर पर गिरी आकाशीय बिजली
