द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनते ही निशाने पर पूर्व राष्ट्रपति, रामनाथ कोविंद पर महबूबा मुफ्ती ने साधा निशाना, कही ये बड़ी

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

 नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं। आज उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपध ली। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते ही पूर्व राष्ट्रपति निशाने पर आ गए है। बतादें कि मुर्मू के शपथ लेने के साथ ही जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ …

 नई दिल्ली। द्रौपदी मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति बनीं। आज उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपध ली। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेते ही पूर्व राष्ट्रपति निशाने पर आ गए है। बतादें कि मुर्मू के शपथ लेने के साथ ही जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम और पीडीपी चीफ महबूबा मुफ्ती ने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर निशाना साधा है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ‘चाहें आर्टिकल 370 की बात हो, नागरिकता कानून (CAA) हो या अल्पसंख्यकों या दलितों को निशाना बनाना हो। रामनाथ कोविंद ने हमेशा ही भारतीय संविधान के नाम पर बीजेपी के राजनीतिक एजेंडे को पूरा किया है।’ महबूबा मुफ्ती ने कहा कि निवर्तमान राष्ट्रपति (रामनाथ कोविंद) अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए हैं जहां भारतीय संविधान को अनेक बार कुचला गया।

बता दें कि जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री अक्सर ही अलग अलग मुद्दों पर बीजेपी पर वार करती रहीं हैं। इससे पहले उन्होंने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर निशाना साधा था। उन्होंने ने ट्वीट करते हुए कहा था, ‘जम्मू कश्मीर में जिस तरह प्रशासन छात्रों, दुकानदारों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए भुगतान करने के लिए मजबूर कर रहा है,ऐसा लगता है कि कश्मीर एक दुश्मन क्षेत्र है जिसे कब्जा करने की जरूरत है।

वहीं इससे पहले मुफ्ती ने कहा था कि इस देश को जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी जैसे नेताओं के खून पसीने से बनाया गया था। जिसका आधार लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता था, बीजेपी इसके विपरीत चल रही है। मैनें अपने जीवन में इससे भ्रष्ट सरकार नहीं देखी है। जिस तरह से भाजपा ने मध्य प्रदेश, राजस्थान, गोवा या महाराष्ट्र मे विधायकों की खरीद फरोख्त की है, भ्रष्टाचार का इससे बड़ा उदाहरण इतिहास में नहीं है।

यह भी पढ़ें-ऐतिहासिक है आज की तारीख: जानिए, भारत के राष्ट्रपतियों के इतिहास में 25 जुलाई का महत्व

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

बांग्लादेश में हिंदुओं पर जुल्म बर्दाश्त नहीं: अयोध्या में VHP और बजरंग दल ने निकाली जन आक्रोश रैली, सरकार को दी चेतावनी- परिणाम भुगतने पड़ेंगे!
UP Vidhan Mandal: सीएम योगी का विपक्ष पर करारा हमला... माफिया के सामने झुकती थीं पिछली सरकारें, हमने कानून का राज स्थापित किया
हरिद्वार : यूपी गैंगस्टर पर पुलिस कस्टडी में हमला, पेशी पर ले जाते ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 कांस्टेबल सहित तीन घायल
UP Vidhan Mandal Session: शीतकालीन सत्र का आज आखरी दिन, बोले सीएम योगी -  “यूपी को बीमारू राज्य के कलंक से मुक्त कराया”
फिर साथ आएगी हिट जोड़ी, माइथोलॉजिकल एपिक में अल्लू अर्जुन-त्रिविक्रम की ग्रैंड वापसी