मुरादाबाद : दहेज न मिलने पर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में 20 लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया। महिला झुलस गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। कटघर थाने में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कटघर थाना क्षेत्र में गाड़ी खाना …
मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज में 20 लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों ने महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया। महिला झुलस गई। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने उसे उपचार के लिए भर्ती कराया। कटघर थाने में पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कटघर थाना क्षेत्र में गाड़ी खाना निवासी श्याम सिंह कश्यप ने सीओ को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया। श्याम सिंह का कहना था कि उसने बहन रजनी की शादी 04 फरवरी 2018 को हरिद्वार के जिला भूपत वाला में मुखिया गली निवासी हुकूमचन्द्र के साथ की थी। थी। शादी में रजनी के पिता ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था।
इसके बाद भी ससुराली 20 लाख रुपये और एक वाहन की मांग करने लगे। आरोप है कि इंकार करने पर ससुरालिों ने रजनी का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इसी बीच 13 जून 2022 तो भाई श्याम सिंह अपनी बहन रजनी से मिलने उसके घर गया। तो उसने देखा कि रजनी का शरीर जला हुआ है।
श्याम सिंह के अनुसार पूछताछ करने पर रजनी ने बताया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया था। जिस पर वह बहन को घर ले आया और उपचार कराया। सीओ के आदेश पर कटघर थाने में पति हुकूमचन्द्र, जेठानी आरती, जेठ सोनू, चचिया सास सुमन और चचिया ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: आयुष्मान कार्ड धारक गर्भवती महिलाओं को अब नहीं किया जाएगा रेफर, सीएमएस ने जारी किए निर्देश
