बरेली: संवेदनशील गांवों से निकली शांतिपूर्वक कांवड़ यात्रा, अधिकारियों ने ली राहत की सांस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सावन का महीने शुरू होते ही हर तरफ चहल-पहल नजर आ रही है। भगवान शिव के इस सावन महीने में कांवड यात्रा भी शुरू हो गई। बरेली जिले में हर तरफ कांवड़िए भगवान की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। बाजे-गाजों के साथ बड़ी संख्या में कांवड़िए सड़कों पर नाचते गाते दिखाई …

बरेली,अमृत विचार। सावन का महीने शुरू होते ही हर तरफ चहल-पहल नजर आ रही है। भगवान शिव के इस सावन महीने में कांवड यात्रा भी शुरू हो गई। बरेली जिले में हर तरफ कांवड़िए भगवान की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। बाजे-गाजों के साथ बड़ी संख्या में कांवड़िए सड़कों पर नाचते गाते दिखाई दे रहे है। इस दौरान थाना देवरनिया के तीन संवेदनशील गांवों से निकलने वाली कावड यात्राएं पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई थी। मगर शांतिपूर्वक कावड यात्राएं निकलवाकर देवरनिया पुलिस ने राहत की सांस ली है।

सावन मास में कावड़ यात्राएं निकल रही हैं ,सोमवार को देवरनिया इलाके से आधा दर्जन गांवों से कावड यात्राएं निकली। जिनमे तीन संवेदनशील गांवों धर्मपुर, सिंतरा और बिहारीपुर से कावड यात्रा शांतिपूर्वक निकलवाना चुनौती बना हुआ था। मगर पुलिस की सूझबूझ और पहरे में इन गांवों से बिना विवाद शांतिपूर्ण तरह से कावड यात्राएं निकल गई। जिससे पुलिस ने राहत की सांस ली। इन गांवों की कावड यात्राएं को लेकर अफसर भी चिंतित थे। एस पी देहात इंस्पेक्टर देवरनिया से फोन पर जानकारी लेते रहे।

सोमवार को देवरनिया इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह ने अपनी टीम के साथ पूरे दिन डटे रहे। उन्होंने थाने से गुजरने वाली हर कावड यात्रा में शामिल शिव भक्तों से बातचीत कर अपनी मौजूदगी मे रवाना कराया। यात्रा मे शामिल शिव भक्तों ने थाना परिसर में बनी शिव मूर्ति की परिकल्पना की। इस दौरान इंस्पेक्टर राजकुमार सिंह के अलावा सतेनद्र चौधरी, विपिन कुमार , एस आई तिलकराम ,मुनेन्द्र पाल सिंह,विकास यादव, एच एम नवरत्न सिहं आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- बरेली: बाल-बाल बची जान, कांवड़ियों पर गिरा डीजे, तीन घायल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव